'मैंने इतने सारे नग्न पुरुषों को देखा है कि अब मुझे कपड़े पहने पुरुषों से नफरत हो गई है...' एक 20 साल की लड़की ने ये डायलॉग कहा था 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'चेतना' में। स्कूल से निकली 20 साल की रेहाना सुल्तान ने इस फिल्म में वेश्या का किरदार निभाया था। 'चेतना' फिल्म में पुरुषों को रिझाने का उनकी तरीका इतना दमदार था कि डायरेक्टर्स ने उन्हें इसी रोल में टाइपकास्ट कर दिया।
सेक्स वर्कर के रोल से मिली दौलत-शोहरत
रेहाना को फिल्म 'चेतना' से दौलत-शोहरत भी मिली और नेशनल अवार्ड भी। इस फिल्म के निर्देशक बाबू राम इशारा थे जो कि बाद में रेहाना के पति भी बने। रेहाना का जन्म 1950 में इलाहाबाद में हुआ। हाना के पिता इलाहाबाद में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का काम करते थे। रेहाना पुणे के FTII से एक्टिंग में ग्रैजुएशन किया और आ गईं फिल्मों की लाइन में।
2 of 6
रेहाना सुल्तान
- फोटो : Social Media
उन्हें पहली बार विश्वनाथ अयंगर की डिप्लोमा फिल्म 'शादी की पहली सालगिरह' में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वह 'चेतना' और 'दस्तक' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। रेहाना को फिल्म 'दस्तक' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड भी मिला।
3 of 6
रेहाना सुल्तान
- फोटो : Social Media
इसके बाद से ही रेहाना की छवि बोल्ड एक्ट्रेस की बन गई थी। रेहाना सुल्तान के पास इस तरह के बोल्ड दृश्य वाली भूमिकाओं की बाढ़ सी आ गई। फिल्मों में अपनी छवि को लेकर रेहाना ने बीबीसी से कहा था- 'उस वक्त मैं फिल्मों में महज एक टाइप्ड एक्ट्रेस बनकर रह गई थी। दर्शकों को लगता था कि मैं सेक्शुएलिटी का दूसरा नाम हूं। यहां तक कि डायरेक्टर मुझे सिर्फ बाथटब या बरसात में भीगने वाले रोल ही देते थे। मुझे इनसे चिढ़ होने लगी थी।'
4 of 6
रेहाना सुल्तान
- फोटो : social media
रेहाना सुल्तान अधिकतर स्क्रिप्ट अश्लील होने की वजह से इनकार कर देती थीं। हालांकि उन्होंने छोटी मोटी भूमिकाओं में काम करना जारी रखा। रेहाना ने 1984 में निर्देशक इशारा से शादी कर ली। शादी के बाद वो धीरे धीरे गायब हो गईं।
5 of 6
रेहाना सुल्तान
- फोटो : file photo
रेहाना को आज भी इस बात का अफसोस है कि उन्होंने अपने करियर में गलत फिल्मों का चयन किया। रेहाना के पति बीआर इशारा 2012 में इस दुनिया से चले गए थे। इसके बाद रेहाना की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। आखिरी दिनों में इशारा ने फिल्में बनाना भी छोड़ दिया था।