फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की पहली शर्त है सुडौल और आकर्षक काया। खासतौर से महिलाओं के लिए यह एक अनिवार्य शर्त रही है। मगर, आज से करीब चार दशक पहले एक महिला ने इंडस्ट्री की इन धारणाओं को तोड़कर खुद को साबित किया था। तय मानकों से अलग थुलथुली काया वाली यह महिला थीं गुड्डी मारुति, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया। आज उन्हीं गुड्डी मारुति का जन्मदिन है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Guddi Maruti: इंडस्ट्री की धारणाओं को तोड़ गुड्डू मारुति ने जमाया सिक्का, कॉमेडी से दर्शकों को किया लोटपोट
गुड्डू मारुति 80 के दशक की मशहूर कॉमेडियन में शुमार रही हैं। मारुति अपने कॉमेडी भरे अंदाज से अच्छे अच्छों को मात देती आई हैं। उस दौर में कॉमेडी रोल के लिए वह पहली पसंद हुआ करती थीं। जिस दौर में जॉनी लीवर जैसे सुपरहिट कॉमेडी कलाकार हुआ करते थे, उस समय गुड्डी मारुति ने अपनी खास पहचान बनाई थी।
गुड्डी मारुति का जन्म 4 अप्रैल 1961 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम ताहिरा परब है। मगर, उन्हें प्यार से गुड्डी कहा करते थे। कहा जाता है कि बॉलिवुड के मशहूर फिल्ममेकर मनमोहन देसाई ने उन्हें गुड्डी मारुति स्क्रीन नेम दिया था। इसी नाम से वह बॉलीवुड में लोकप्रिय हो गईं। बता दें कि गुड्डी के पिता मारुती राव परब एक्टर और डायरेक्टर थे।
Shannon K: विवेक शर्मा की फिल्म से होगा कुमार शानू की बिटिया का एक्टिंग डेब्यू, पोस्टर रिलीज पर कही दिल की बात
गुड्डी मारुति ने महज 10 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना करियर शुरू किया था। बतौर बाल कलाकार उनकी पहली फिल्म थी 'जान हाजिर है'। पिता के निधन के बाद उन्होंने परिवार को संभालने के लिए एक्टिंग जारी रखी। मोटापे के चलते गुड्डी मारुति को लीड रोल तो नहीं मिले, लेकिन अपनी कद-काठी के चलते उन्हें कॉमेडी रोल खूब ऑफर होने लगे। उनकी शारीरिक बनावट के चलते कुछ लोगों ने उन्हें टुनटुन नाम दे दिया।
Kim Sharma: किम शर्मा और लिएंडर पेस के बीच बढ़ी दूरियां? जानें क्यों उठ रही अलगाव की अफवाह
गुड्डी मारुति ने अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया। 'आग और शोला', 'नगीना', 'राजाजी', 'दूल्हे राजा', 'बीवी नंबर 1' 'शोला और शबनम', 'चमत्कार', और 'चोर मचाये शोर' समेत कई फिल्में हैं, जिसमें उन्होंने नामी कलाकारों के साथ काम किया। साल 1995 में वह एक कॉमेडी शो 'सॉरी मेरी लॉरी' में भी नजर आईं। वर्ष 2006 में गुड्डी ने करियर से ब्रेक ले लिया था। फिर 2015 में कमबैक किया और फिल्म 'हम सब उल्लू हैं' में नजर आईं। मारुति कई टीवी शो में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। गुड्डी मारुति ने बिजनेसैन अशोक से शादी की।
Vivian Dsena: तरावीह पढ़ने अबू धाबी पहुंचे विवियन डिसेना, इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी