बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता गोगा कपूर (Goga Kapoor) की कल पुण्यतिथि है। गोगा का असली नाम रविंदर कपूर था। गोगा पाकिस्तान के रहने वाले थे। 15 दिसंबर 1940 को जन्में गोगा कपूर का लंबी बीमारी के बाद 3 मार्च 2011 को निधन हो गया था। मौत के समय उनकी उम्र 70 साल थी। गोगा कपूर 80 और 90 के दशक में दर्जनों हिंदी फिल्म का हिस्सा रहे। रविंदर कपूर की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter
गोगा कपूर ने 1971 में आई फिल्म ''जलवा'' से अपने करियर की शुरुआत की। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने बहुत से इंग्लिश प्ले किए। जिसके बाद थिएटर में उनकी महारत देखकर जल्द ही उन्हें इंडस्ट्री से बुलावा आ गया। उन्होंने करीब 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। ''कयामत से कयामत तक'' में उनका किरदार काफी पसंद किया गया। इसके अलावा ''पत्थर के फूल'', ''कभी हां कभी ना'', ''मुकद्दर का सिकंदर'' जैसी फिल्मों की उनका रोल आज भी याद किया जाता है।
3 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter
फिल्म कभी हां कभी ना में उन्होंने डॉन का किरदार निभाया जो शाहरुख की कहानी सुनकर उनके लिए नकली मार्कशीट बनवा देता है। एंथोनी गोम्स नाम के गैंगस्टर का किरदार आज भी लोगों के बीच मशहूर है। मनमोहन देसाई की फिल्म तूफान में भी गोगा कपूर डाकू शैतान सिंह के किरदार में नजर आए। ये किरदार भी काफी भयानक था। लोग शैतान सिंह को देखकर डरने लगे थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का किरदार ही निभाया।
4 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : social media
गोगा कपूर ने ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘सागर’, ‘अग्निपथ’, ‘मर्द’ जैसी दर्जनों हिट फिल्मों में काम किया। बीआर चोपड़ा की महाभारत तो आपको याद ही होगी। इसके पात्र भारत के हर घर का हिस्सा बन गए। हर रविवार को प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में दिखाई जाने वाली घटनाओं का जिक्र लोगों की चर्चा का विषय बनने लगा। इसी शो में गोगा कपूर ने अत्याचारी कंस का किरदार निभाया। इसके बाद तो शोहरत जैसे उनके कदम चूमने लगी।
5 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter
गोगा कपूर कंस बनकर इतने लोकप्रिय हुए कि लोग उन्हें असली का कंस मानने लगे। वो जहां भी जाते लोग उनसे सवाल पूछते आखिर उन्होंने अपनी बहन देवकी के साथ ऐसा अत्याचार क्यों किया? इस सीरियल ने उन्हें रातों-रात कंस के रूप में मशहूर कर दिया। हालांकि इस किरदार की वजह से लोगों के दिल में उनके लिए नफरत भी बैठ गई।