देश में कोरोना के फिर से बढ़े मामलों के चलते तमाम राज्यों में सिनेमाघरों के सौ फीसदी क्षमता से खुलने पर फिर से संकट के बादल मंडराने लगे हैं। लेकिन, हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों ‘टेनेट’ और ‘वंडर वूमन 84’ को जिस तरह से भारत में दर्शकों का प्यार मिला है, उसने हॉलीवुड की फिल्म कंपनी वार्नर ब्रदर्स को फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ को देश में अंग्रेजी के साथ साथ तमाम दूसरी भारतीय भाषाओं में भी रिलीज करने का हौसला दे दिया है। ये फिल्म चीन की एक कंपनी के भारी भरकम निवेश से बनी है, और फिल्म की भारत में होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा इसी कंपनी को जाने वाला है।
2 of 6
गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ भारत में अमेरिका से पहले रिलीज होने वाली है। अमेरिका में इसे सिनेमाघरों और ओटीटी पर एक साथ रिलीज करने का एलान इसकी वितरण कंपनी वार्नर ब्रदर्स पहले ही कर चुकी है। कंपनी ने निश्चित समय तक इसको अमेरिका में अपने ओटीटी पर रखने के बाद इसका प्रीमियर एक दूसरे ओटीटी पर पूरी दुनिया में करने की भी तैयारी कर रखी है। नेटफ्लिक्स से इस बारे में कंपनी की लगातार बातें भी होती रही हैं। भारत में जिस दिन ये फिल्म रिलीज होगी, उस दिन कम से कम तीन हिंदी फिल्मों की रिलीज अभी तक तय हो चुकी है।
3 of 6
गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग
- फोटो : Instagram Fan Page
लेकिन, फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ की कमाई का असली पेंच इसकी सिनेमाघरों से होने वाली कमाई में अटका है। अमेरिका और तमाम दूसरे देशों के सिनेमाघरों में रौनक लौटनी अभी बाकी है। दक्षिण भारत में साल की शुरूआत में रिलीज हुई फिल्मों को मिली कामयाबी की खबर भी हॉलीवुड तक पहुंच चुकी है और इसीलिए इस फिल्म को दक्षिण भारतीय भाषाओं में डब करके रिलीज करने की भी योजना है। अमेरिका में 31 मार्च को रिलीज होने से पहले ये फिल्म चीन और भारत में 26 मार्च को एक साथ रिलीज हो रही है। कहा यही जा रहा है कि ऐसा चीन में सिनेमाघरों के तकरीबन पूरी तरह खुल जाने के चलते किया जा रहा है। लेकिन, यहां असली कारोबारी खेल दूसरा है।
4 of 6
गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग
- फोटो : Fan page Instagram
फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ की चीन में रिलीज अब तक की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर प्लान की जा रही है। इसकी वजह है वहां का वांडा ग्रुप। वांडा ग्रुप चीन के सबसे बड़े काराबोरी समूहों में से है और इसी की सहयोगी कंपनी लीजेंडरी फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस किंग’ की असली निर्माता कंपनी है। वार्नर ब्रदर्स इसका वितरण का काम देखती रही है। दोनों के बीच फिल्म के ओटीटी अधिकारों को लेकर भी हाल के दिनों में मतभेद हो चुके हैं। करीब 20 करोड़ डॉलर में बनी इस फिल्म के ओटीटी अधिकारों के लिए नेटफ्लिक्स 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने को तैयार हो गया था।
5 of 6
गॉडजिला 2: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
लीजेंडरी एंटरटेनमेंट कंपनी फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ से पहले इस सीरीज की तीन फिल्में और बना चुकी है और इस बार उसने गॉडजिला और किंग कॉन्ग को आमने सामने लाने की ठानी है। जानकारी के मुताबिक इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों ने अमेरिका से ज्यादा चीन के बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। फिल्म को चीन के भावुक दृश्यों के हिसाब से प्रमोट करने के लिए इसका एक नया ट्रेलर भी रिलीज किया गया है, जिसमें किंग कॉन्ग और उसे नियंत्रित करने वाली एक छोटी सी बच्ची पर पूरा फोकस रखा गया है। फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस किंग’ से पहले इस फ्रेंचाइजी की रिलीज हो चुकी फिल्में हैं, ‘गॉडजिला: किंग ऑफ द मॉन्सटर्स’, ‘गॉडजिला’ और मॉन्स्टरवर्स में तब तक शामिल न रही ‘किंग कॉन्ग’। इन तीनों फिल्मों के अलावा ‘कॉन्ग: स्कल आइलैंड’ ने भी अमेरिका से ज्यादा चीन में कमाई की है।