अगले महीने 32 साल की होने जा रहीं इटली की मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी का हिंदी सिनेमा में करियर किसी सिरे पहुंचता नहीं दिख रहा। उनकी पहली फिल्म ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ की रिलीज डेट का किसी को अता पता नहीं है। फिलहाल जॉर्जिया म्यूजिक वीडियोज में अपने ग्लैमर के तड़के लगाकर सुर्खियां में बने रहने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन हकीकत यही है कि तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक उनके हाथ कोई बड़ी फिल्म लगी नहीं है।
2 of 5
जॉर्जिया एंड्रियानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा जब उन्हें छोड़कर फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर की दोस्त बनीं तो उन्हीं दिनों अरबाज खान को जॉर्जिया के साथ पहली बार देखा गया। जॉर्जिया की मनोरंजन उद्योग में बीते तीन साल से इकलौती पहचान यही है कि वह अरबाज खान की करीबी दोस्त हैं। अपने ग्लैमरस फोटो शूट्स के जरिए भी जॉर्जिया सुर्खियों में बनी रहती हैं।
3 of 5
जॉर्जिया एंड्रियानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने सोशल मीडिया पर अब एक नया पोस्टर जारी किया है। एक नए म्यूजिक वीडियो से संबंधित इस पोस्ट में जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया इनफ्लुएंटर शहबाज बदेशा के साथ हैं और दोनों ने मिलकर ही ये म्यूजिक वीडियो बनाया है। इसके पहले जॉर्जिया ने मीका के साथ भी किशोर कुमार के एक हिट गाने के रीमिक्स पर बने म्यूजिक वीडियो में काम किया था लेकिन उसे लोगों ने कुछ खास पसंद किया नहीं।
4 of 5
जॉर्जिया एंड्रियानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डांसिंग और मॉडलिंग की शुरूआती ट्रेनिंग जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने जन्म के शहर मिलान और उसके बाद लंदन में ली है। 20 जून 1989 को जन्मी जॉर्जिया पिछले साल पूरे लॉकडाउन में अरबाज खान के साथ ही थी और अब भी वह लगातार इन कोशिशों में हैं कि किसी तरह एक बड़ी फिल्म उनके हाथ लग जाए। हालांकि, अरबाज खान की गिनती अब सलमान खान के करीबियों में भी कम ही होती है।
5 of 5
‘वेलकम टू बजरंगपुर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी फिल्मों के अलावा जॉर्जिया एंड्रियानी दक्षिण भारत में भी कोशिशें करती रही हैं। वहां एक वेब सीरीज में वह अपनी काफी कामुक अदाएं भी दिखा चुकी हैं। ‘कैरोलिन कामाक्षी’ नामक इस वेब सीरीज ने अपनी रिलीज के समय काफी हलचल मचाई थी। उनके पास इस समय ले देकर एक ही फिल्म है ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ जिसमें वह अभिनेता श्रेयस तलपडे के साथ नजर आएंगी। श्रेयस की एक वेब सीरीज जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ओटीटी स्टार बिदिता बाग के साथ रिलीज होने वाली है।