तमाम विवादों को पीछे छोड़ते हुए संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म का गाना घूमर तो रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट हो चुका था। न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी गाने ने अपनी धूम मचाई हुई है। अब एक और घूमर डांस जमकर पसंद किया जा रहा है।
बीते दिनों एनबीए के एक मैच के दौरान चीयर लीडर्स का घूमर में डांस जमकर वायरल हुआ था। अब यूट्यूब पर 'घूमर डांस ऑन आइस' जमकर वायरल हो रहा है। मयूरी भंडारी नाम की इस लड़की ने ऐसा परफॉर्म किया, जिसे देख दीपिका पादुकोण भी हैरान रह जाएं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर हीट हो चुका है।
मयूरी रेड कॉस्ट्यूम में आईस ट्रेस पर स्कैट्स पहने डांस कर रही हैं। वीडियो कैप्शन में लिखा है- 'पद्मावत की रिलीज के सम्मान में मैंने आईस स्केटिंग कर घूमर पर परफॉर्मेंस दी है।'
इंटरनेट पर यह वीडियो 26 जनवरी को शेयर किया था। इस वीडियो को अब तक 54 हजार 828 बार देखा जा चुका है। व्यूअर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।