फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Geeta Dutt Birth Anniversary: Know About Famous Singer Love story with guru dutt

Geeta Dutt: गुरू दत्त के विवाहेत्तर रिश्ते की अफवाह से टूट गईं गीता दत्त, खूबसूरत प्रेम कहानी का हुआ दुखत अंत

Sat, 23 Nov 2024 10:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Nov 2024 10:07 AM IST
सार

Geeta Dutt And Guru Dutt Love Story: गुरू दत्त ने फिल्म 'बाजी' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। यह फिल्म उनके लिए बेहद खास थी। इस फिल्म की मेकिंग के दौरान उन्हें अपनी हमसफर भी मिलीं। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी...

विज्ञापन
Geeta Dutt Birth Anniversary: Know About Famous Singer Love story with guru dutt
गीता दत्त-गुरू दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने जमाने की मशहूर गायिका गीता दत्त की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 23 नवंबर 1930 को फरीदपुर (अब बांग्लादेश) में हुआ। बेहद खूबसूरत और सुरीली आवाज की धनी गीता दत्त फरीदपुर (अब बांग्लादेश) के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी। चिन चिन चू, बाबू जी धीरे चलना, आंखों ही आंखों में जैसे गानों के लिए मशहूर गीता दत्त करियर की बुलंदियों पर थीं कि तभी उनकी जिंदगी में गुरू दत्त की एंट्री हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर प्यार और शादी। लेकिन, इसके बाद दोनों की जिंदगी में मानो किसी तूफान ने दस्तक दे दी। आखिर ऐसा क्या हुआ? चलिए जानते हैं इनकी लव स्टोरी...

विज्ञापन

Amaran Box Office Collection Day 23: 200 करोड़ क्लब से कुछ दूर अमरण, दर्शकों की भावनाओं को छूने में रही कामयाब

विज्ञापन

'तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना दे' पर हुए फिदा
गुरु दत्त और गीता दत्त की पहली मुलाकात फिल्म 'बाजी' के सेट पर हुई। गुरू दत्त की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म थी। गीता दत्त तब तक इंडस्ट्री की मशहूर गायिका के रूप में स्थापित हो चुकी थीं और अलग-अलग भाषाओं के सैकड़ों गानों को अपनी सुरीली आवाज से सजा चुकी थीं। फिल्म 'बाजी' के सेट पर गीता ने फिल्म का एक गाना 'तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना दे' गाया। गुरू दत्त इस गाने को सुनकर गीता पर दिल हार बैठे। यहां से इनके इश्क की शुरुआत हुई।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 22: रूह बाबा के जादू के आगे सब फेल, तीसरे शुक्रवार को बटोर डाले इतने करोड़

परिवार का विरोध झेलकर रचाई शादी
दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर इन्होंने साथ जीने का फैसला किया। गीता और गुरुदत्त ने शादी का फैसला किया। हालांकि, गीता का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध को दरकिनार कर दोनों ने 26 मई 1953 को शादी रचाई। दोनों खुशहाल वैवाहिक जीवन जीने लगे। परिवार का विस्तार हुआ और इनके तीन बच्चे- तरुण दत्त, अरुण दत्त और नीना दत्त हुए। लेकिन, अचानक अफवाहों ने इनके हंसते-खेलते परिवार में ग्रहण लगा दिया। इस खूबसूरत प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ।
Bollywood Celebs: इन सितारों ने बनवाए माता-पिता के नाम के टैटू, किसी ने कलाई तो किसी ने सीने पर लिखवाया नाम

विज्ञापन

दोनों के बीच बढ़ने लगीं तकरार
रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद गुरू दत्त ने गीता दत्त पर बंदिशें लगा दीं कि वे सिर्फ उनकी ही फिल्मों में गाएंगी। धीरे-धीरे संगीतकारों ने भी गीता दत्त से किनारा कर लिया। उधर गीता दत्त ने करियर छोड़ परिवार को तवज्जो देना शुरू किया और गृहस्थी में रम गईं। वहीं, गुरू दत्त अपनी फिल्मों और काम में इतने व्यस्त हो गए कि गीता दत्त को समय नहीं दे पा रहे थे। लिहाजा, दोनों के बीच तकरार बढ़ने लगी। इस बीच गुरू दत्त के विवाहेत्तर संबंध की अफवाह ने आग का काम किया।
Yeh Kaali Kaali Ankhein Season 2 Review: प्रेम त्रिकोण का अब नया गोला, समय लेकर पढ़िए अमर उजाला का रीयल रिव्यू

गुरू दत्त के अफेयर की अफवाह नहीं कर सकीं बर्दाश्त
गुरू दत्त ने वहीदा रहमान को सीआईडी फिल्म में ऑफर दिया था। इसके बाद वह गुरुदत्त की ही फिल्म प्यासा में नजर आईं। कई फिल्मों में साथ काम करने के दौरान वहीदा रहमान और गुरू दत्त के प्यार के चर्चे होने लगे। गुरुदत्त और वहीदा रहमान के अफेयर की खबरों से परेशान होकर गीता दत्त बच्चों के साथ अपने माता-पिता के घर चली गईं। गुरुदत्त ने रिश्ते सुधारने की एक कोशिश के रूप में गीता के लिए एक फिल्म शुरु की, लेकिन झगड़े इतने बढ़ गए कि दो दिन बाद ही फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। बाद में साल 1964 में गुरुदत्त किराए के फ्लैट में मृत पाए गए थे। कथित तौर पर उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की। उधर गीता दत्त को नशे की लत लग गई, वे शराब पीने लगीं। 1972 में लिवर की बीमारी के चलते 42 साल की उम्र में गीता दत्त भी दुनिया को अलविदा कह गईं।
Film All We Imagine As Light Screening: अली फजल-जोया अख्तर हुए स्क्रीनिंग में शामिल, कई और सितारे भी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed