मॉडल से एक्ट्रेस बनीं गायत्री जोशी को हम उनकी पहली फिल्म स्वदेस से जानते हैं। 20 मार्च 1974 को नागपुर में जन्मीं गायत्री आज 45 साल की हो गई हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
Gayatri Joshi
- फोटो : file photo
गायत्री ने साल 1999 में फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। वह टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी थीं। इसके बाद साल 2000 में मिस इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में गायत्री ने जापान में भारत को प्रस्तुत किया। इस दौरान गायत्री को कई बड़े विज्ञापनों और म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला। उन्होंने बॉम्बे डाइंग, फिलिप्स, गोदरेज, सनसिल्क और एलजी जैसी कंपनियों के विज्ञापन किए। गायत्री ने हुंडई कार के विज्ञापन में शाहरुख के साथ काम किया था।
3 of 5
gayatri joshi
- फोटो : file photo
गायत्री को अपनी पहली ही फिल्म स्वदेस में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही हिट ना हुई हो लेकिन क्रिटिक्स ने इसे काफी सराहा। साथ ही गायत्री की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया। इस फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं लेकिन सबको चौंकाते हुए गायत्री ने इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
4 of 5
gayatri joshi
- फोटो : file photo
2005 में गायत्री ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गईं। गायत्री के पति विकास ओबेरॉय, ओबेरॉय रियलिटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आज गायत्री दो बच्चों की मां हैं और अपने घर-परिवार में व्यस्त हैं।
5 of 5
gayatri joshi
- फोटो : file photo
फिल्मों से गायत्री आज दूर हैं लेकिन वो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आने वालीं गायत्री ने खुद को बिल्कुल फिट रखा है। गायत्री एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और सुजैन खान की गहरी दोस्त हैं। तीनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है।