बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऋचा चड्ढा लंबे समय से अभिनेता अली फजल को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों से इन दोनों की शादी को लेकर भी खबरें तेज हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा जल्दी शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के संकट ने उनकी सभी प्लानिंग पर पानी फेर दिया है। जिसको लेकर अब अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अली फजल के साथ शादी टलने पर निराश हुईं ऋचा चड्ढा, 2020 को बताया मनहूस साल
ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए फैंस को अपने जिंदगी के बारे में जानकारी भी देती रहती हैं। इस बार ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी को लेकर जानकारी दी है। साथ ही अपनी आठ साल पुरानी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को याद किया है। इसके अलावा उन्होंने 2020 को मनहूस साल बताया है।
ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से जुड़ा अपना एक वीडियो क्लिप साझा किया है। इस क्लिप में ऋचा चड्ढा का फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में निकाह का सीन नजर आ रहा है। इस वीडियो मीम में लिखा है, 'कोविड शादी में केवल 50 मेहमानों को लाने की अनुमति है'। इस मीम को साझा करते हुए ऋचा चड्ढा ने खास कैप्शन भी लिखा है।
A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, #8YearsOfGangsOfWasseypur। 2020 में मेरी शादी टल गई है, क्योंकि यह एक मनहूस साल है। आपके लिए फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से नगमा स्वैग, इसका आनंद लीजिए'। सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बात करें ऋचा चड्ढा की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की तो यह फिल्म दो भागों में बनी थी। इसका पहला भाग 22 जून 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में ऋचा ने नगम खातून का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप थे। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर ऋचा चड्ढा के अलावा मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी सहित कई शानदार कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
पढ़ें: सेना और पुलिस को असली हीरो मानते हैं परेश रावल, आने वाली पीढ़ी के लिए बोली ये बड़ी बात