सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 26 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फैंस एक बार फिर से बड़े पर सनी देओल को गदर मचाते देखने के लिए बेकरार हैं। अब सनी देओल के फैंस को मेकर्स ने खास तोहफा दिया है, जिससे फैंस भी उत्साहित हो गए हैं।
Gadar 2: मेकर्स ने सनी देओल के फैंस को दिया खास तोहफा, रिलीज से 10 दिन पहले शुरू हुई 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग
बीते दिनों इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिका में दिखे हैं। फैंस एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वह क्या गुड न्यूज है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि किसी भी फिल्म की एडवांस बुकिंग फिल्म की रिलीज के एक सप्ताह पहले शुरू हो जाता है, लेकिन ‘गदर 2’ के मेकर्स ने इसे 10 दिन पहले शुरू करने की घोषणा की है। हाल ही में ,जी स्टूडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरू होने की जानकारी मेकर्स ने शेयर की। इस खबर के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
Karan Johar: शाहरुख-काजोल के साथ रणवीर-आलिया की तुलना पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, जवाब से की सबकी बोलती बंद
उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। इस स्वतंत्रता दिवस, देखिए तारा सिंह की कहानी सहपरिवार। अभी बुक कीजिये अपने टिकट। ‘गदर 2’ आ रही है बड़े पर्दे पर आग लगाने इस स्वतंत्रता दिवस।’ इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस काफी प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बुक कर भी ली 65 टिकट।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सुपर न्यूज, अभी बुक करते हैं हम अपनी टिकट।’
Gadar 2: 'गदर 2' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, U/A सर्टिफिकेट के साथ सनी देओल की फिल्म हुई पास
आपको बता दें कि सनी देओल काफी लंबे समय के बाद एक्शन अवतार में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 22 साल बाद रिलीज हो रही ‘गदर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 11 अगस्त के दिन यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि पहले इसकी टक्कर ‘ओएमजी 2’ से होने वाली थी, लेकिन फिर खबर आई कि इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है।