Ameesha Patel: अमीषा पटेल का बड़ा दावा, बोलीं- बेटे उत्कर्ष को आगे बढ़ाने की कोशिश में थे अनिल शर्मा मगर...
बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने साझा किया, “बहुत से लोग मुझसे अनिल शर्मा के साथ मेरे रिश्ते के बारे में पूछ रहे हैं। गदर के दौरान हमारे रिश्ते कभी अच्छे नहीं थे, लेकिन वह मेरे लिए परिवार हैं और हमेशा रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों की तरह हम हमेशा साथ नहीं रहते, लेकिन हम फिर भी हम परिवार हैं।''
गदर 2 के बारे में बात करते हुए अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फिल्म में वह अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को बढ़ावा देना चाहते थे, लेकिन तारा और सकीना ने लाइमलाइट चुरा ली। उन्होंने उत्कर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक प्यारा लड़का है और कोई भी बेटा यह नहीं चाहेगा कि केवल उसके पिता ही उसे फिल्मों में साइन करें।
वहीं, जब अभिनेत्री से यह पूछा गया कि क्या वह 'गदर 3' का हिस्सा बनेंगी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह गदर 3 तभी करेंगी, जब पहले भाग की तरह तारा सिंह के साथ सकीना की भी अहम भूमिका होगी। बता दें कि गदर का सीक्वल अनिल शर्मा के बेटे और एक्ट्रेस सिमरत कौर की प्रेम कहानी पर आधारित था। दोनों फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए थे।
Anil Sharma: 'गदर 2' के बाद अब इन फिल्मों का सीक्वल भी बनाएंगे अनिल शर्मा, खुद किया खुलासा
'गदर 2' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। दर्शकों के लिए 23वें दिन भी तारा सिंह और सकीना का क्रेज कम होता नहीं दिखा। फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर 493.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Anurag Kashyap: विक्की-नवाजुद्दीन से अपनी फिल्मों में काम करवाने पर बोझ महसूस करते हैं अनुराग, बताई यह वजह