तमाम विदेशी सितारों की ट्वीट्स से एक बात ये तो हुई कि किसान आंदोलन पर महीनों से चुप्पी साधे हिंदी फिल्म जगत में हलचल दिखने लगी है। हिंदी फिल्म जगत बीते कुछ साल से वैसे ही धीरे धीरे दक्षिणपंथ और दूसरे पंथों में दरक रहा है। लेकिन, किसान आंदोलन ने इस दरार को स्पष्ट करने का काम कर दिया है। सितारों के ट्वीट्स इस आंदोलन का नया मुद्दा हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जिन सितारों के ट्वीट्स या इंस्टाग्राम पोस्ट्स से माहौल बनता है, उनको पैसे देकर आप भी अपने हिसाब से कुछ भी ट्वीट करा सकते हैं। आइए विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं...
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
सितारों की हर ट्वीट को रीट्वीट करने वालों और उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर दिल को क्लिक करके लाखों लाइक्स देने वालों में से कम हो ही ये पता होगा कि उनके हर रीट्वीट और हर लाइक से सितारों की तिजोरी भरती है। अभी तो खैर चर्चा में सुपर सेलेब्रिटी रिहाना ही हैं लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरानी हो कि प्रियंका चोपड़ा किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान के बारे में प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट लिखने के लिए दो करोड़ रुपये तक लेती हैं। फोर्ब्स ने उन्हें सबसे रईस इंस्टाग्रामर माना है।
3 of 6
नयना मुके
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये तो बात है सबसे रईस एनफ्लुएंसर्स की। लेकिन, ऐसे स्थानीय सोशल मीडिया प्रभावक भी कम नहीं हैं जो स्थानीय ब्रांड्स को ट्वीट करके लाखों कमाते हैं। मिस महाराष्ट्र रह चुकीं अभिनेत्री नैना मुके की मांग ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ अभियानों के बाद एकदम से बढ़ी है। वह अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए पांच लाख रुपये तक लेती हैं और आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इतनी रकम कई बार हिंदी सिनेमा की नामचीन अभिनेत्रियों को भी नहीं मिलती। नैना मुके सोशल मीडिया पर सितारों की बदलती किस्मत का नया पैमाना हैं। एक धारावाहिक में देवी लक्ष्मी का किरदार निभाने के बाद से उनकी भी किस्मत बदली है।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : Instagram
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी किस्मत खेल खेल में बदल जाती है। जैसे कि अपने विराट कोहली। सोशल मीडिया पर भले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ही नंबर वन पॉवर कपल हों। लेकिन, सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए पैसे कमाने में विराट कोहली का जवाब नहीं। प्रियंका चोपड़ा के बाद वह दूसरे सबसे ज्यादा महंगे प्रभावक (एनफ्लुएंर) हैं। हूपर एचक्यू की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल होने वाले विराट अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट का करीब डेढ़ करोड़ रुपये लेते हैं।
5 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
अगर आपको लगता है कि ये सब पैसे के पीछे भागने वाले सेलेब्रिटी ही करते हैं, तो जरा रुकिए। जानकारी बताती हैं कि सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वाले बुजुर्ग अभिनेता अमिताभ बच्चन भी पैसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उनकी एक पोस्ट की कीमत पचास लाख रुपये तक की बताई जाती है। फिल्म जगत में जिन सितारों को पैसे देकर उत्पाद का या किसी और बात का सोशल मीडिया पर प्रचार कराया जा सकता है, उनमें आलिया भट्ट और शाहरुख खान भी शामिल हैं और इन दोनों की एक पोस्ट की कीमत एक करोड़ रुपये तक हो सकती है।