फिल्म जगत में अपना नाम बनाने के चाह लिए कई कलाकार इंडस्ट्री की तरफ चल पड़ते हैं। नेम, फेम और ग्लैमर से भरी इस दुनिया में रास्ते पर चलते हुए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जहां कई कलाकार परिवार और दोस्तों के सपोर्ट से इन मुश्किलों का सामना कर सफलता हासिल करते हैं, तो वहीं कई कलाकार ऐसे भी जिन्होंने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-
2 of 6
अभिनेता यश
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
यश
साउथ सुपरस्टार यश आज भले ही सफलता के शिखर पर हैं, लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता एक बस ड्राइवर हुआ करते थे। बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखने वाले यश ने अपने इस सपने के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी। यश के इस फैसले से नाराज उनका परिवार उनसे काफी नाराज था। यहां तक कि वह यश के अभिनय करने के फैसले के भी खिलाफ थे। ऐसे में अपने सपने को पूरा करने के लिए यश सिर्फ 300 रुपए लेकर घर को दूर बेंगलुरू आ गए और फिर अपने सपने को पूरा करने की राह पर चल पड़े।
3 of 6
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
शानदार अभिनय और अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। अपने अलग अंदाज और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर नसीरुद्दीन शाह में अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए 16 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था।
4 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली कंगना बॉलीवुड में आने से पहले भी अपने तीखे तेवर के लिए जानी जाती हैं। दरअसल, अभिनेत्री की अभिनय जगत में आने की चाहत उनके परिवार खास तौर पर पिता को बिल्कुल पसंद नहीं थी। ऐसे में एक्ट्रेस बनने की खातिर कंगना ने भी अपना घर छोड़ दिया था।
5 of 6
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद
जाने- माने बॉलीवुड एक्टर और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर खलनायक सोनू सूद आज इंडस्ट्री में ना सिर्फ अपने अभिनय बल्कि कोरोना काल में किए गए अपने सामाजिक कामों के लिए भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। अभिनेता बनने का सपना पूरा करने के लिए सोनू ने भी अपना घर छोड़ा था। दरअसल,एक्टर के माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा अभिनय करे। ऐसे में अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए सोनू सूद ने लुधियाना से मुंबई का सफर तय किया था।