बॉलीवुड या टेलिविज़न जगत, पर्दे पर लोगों का दिल जीतने एक्टर-एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब कुछ स्टार्स को सरेआम थप्पड़ खाने की शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। जानते हैं किन-किन सितारों के नाम इसमें शामिल हैं।
2 of 5
Emraan Hashmi
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी भी अपनी पत्नी से थप्पड़ खा चुके हैं। एक इंटरव्यू में इस बात को खुद इमरान ने स्वीकार किया है कि उनको अपनी बीवी से कई बार थप्पड़ खाना पड़ा है। उनके थप्पड़ खाने की वजह आज तक उन्होंने किसी को नहीं बताई। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी पत्नी परवीन उनके लिए काफी पजेसिव है।
गौहर खान का नाम विवादों से भी खूब जुड़ा। एक सिंगिंग शो को होस्ट करते वक्त ऑडियंस में से उठकर एक आदमी ने गौहर को जोरदार तमाचा मार दिया था। हमला करने वाले आदमी का तर्क था कि मुस्लिम होने के नाते गौहर को इतने छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे। हादसे के बाद गौहर ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस कर के अपनी बात भी रखी थी। उन्होंने सख्त तरीके से कहा था कि ऐसे इंसान को जाने नहीं देना चाहिए, वह लड़िकयों के लिए खतरा है।
4 of 5
Karan Singh Grover and Bipasha
- फोटो : instagram
तीन शादियां करने वाले करण सिंह ग्रोवर की लव और मैरिज लाइफ काफी सुर्खियों में रहती है। करण पर अपनी पहली पत्नी के साथ विवादों की खबरें काफी चर्चा मे रही थी। करण की दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट ने उन्हें एक बार सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। उनके बीच ऐसा क्यों हुआ इस बात की जानकारी अभी तक किसी को नहीं है। करण ने जेनिफर से तलाक लेने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली है।
करण के अलावा सरेआम थप्पड़ खाने वालों में मशहूर कलाकार आर्यन वैद भी शामिल है। ये बात उन दिनों की है जब आर्यन शूटिंग कर रहे थे तभी वहां उनकी पत्नी एलेक्जेंड्रिया शूटिंग पर पहुंच गयी थी। इसके बाद उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया और जिसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें सभी के सामने थप्पड़ मार दिया।