बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन साल 2022 के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट लगातार आ रहे हैं। बीते दिन उनकी फिल्म 'शहजादा' का फर्स्ट लुक सामने आया। वहीं, अब अभिनेता की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर रिलीज हो गया है, जो काफी खतरनाक है। इस टीजर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन का मासूम चेहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन बाद में उनसे ज्यादा खतरनाक इंसान कोई दूसरा नहीं होता।
2 of 4
फ्रेडी टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर महज 30 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत शादी से होती है। कार्तिक आर्यन अपनी लेडीलव से शादी कर रहे हैं, जिसके बाद वह अपनी वाइफ के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिताने लगते हैं। इस बीच टीजर में काफी सारे रोमांटिक सीन्स भी मौजूद हैं। लेकिन इसके बाद अचानक ही कार्तिक आर्यन का खौफनाक चेहरा दिखाया गया है, जिसमें वह अपनी वाइफ पर अत्याचार करते दिखे हैं। अभिनेता का यह साइड काफी खौफनाक है, जिसे देखकर कोई भी डर जाए। वहीं, इस टीजर को देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म की कहानी भी थ्रिलर होने वाली है।
3 of 4
फ्रेडी से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक आउट
- फोटो : insta
हालांकि, इससे पहले भी फिल्म का एक टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें कार्तिक आर्यन के अजीब बर्ताव और अकेलेपन को दिखाया गया था, जिस वजह से वह काफी ज्यादा खौफनाक हो जाते हैं। फिल्म के दूसरा टीजर सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कार्तिक की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और इसी वजह से कई लोगों ने इस पर निराशा जताई है। वहीं, कार्तिक के कुछ फैंस ने फिल्म के इस टीजर की जमकर तारीफ भी की।
बता दें कि अभिनेता की फिल्म 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अलाया फर्नीचरवाला नजर आएंगी। फ्रेडी का डायरेक्शन शशांक घोष ने किया है और प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं।