एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट (एएमएमए) ने कथित अपहरण और बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे अभिनेता दिलीप को एक बार फिर एएमएमए में शामिल कर लिया गया है। इस फैसले के बाद 'अपहरण और बलात्कार के मामले' की पीड़िता सहित चार एक्ट्रेसेस ने विमन इन सिनेमा कलेक्टिव (डब्ल्यूसीसी) ने बुधवार को एएमएमए से इस्तीफा दे दिया है।
{"_id":"5b33860d4f1c1b2e168b480f","slug":"four-actresses-resign-malayalam-film-artists-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेप और अपहरण के आरोपी एक्टर की 'घर वापसी' होते ही 4 एक्ट्रेसेस ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेप और अपहरण के आरोपी एक्टर की 'घर वापसी' होते ही 4 एक्ट्रेसेस ने दिया इस्तीफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
दिलीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
dileep
पीड़िता ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'पहले दिलीप ने मेरी एक्टिंग अपॉर्चुनिटी छीनने की कोशिश की। मैंने इसकी शिकायत एएमएमए से की लेकिन इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। मैं एएमएमए की सदस्य हूं, यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव है कि एएमएमए एक आरोपी के साथ खड़ा है। अब संगठन में रहने का कोई मतलब नहीं।'
dileep
बता दें कि पिछले दिनों दिलीप को इस अपहरण और रेप के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद उन्हें संगठन से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद रविवार को एक बार फिर संगठन में उनकी वापसी को मंजूरी दे दी गई थी। संगठन के इस फैसले से दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में गर्मागर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pt thomas
मलयालम अभिनेता दिलीप को बहाल करने के एएमएमए के फैसले की न सिर्फ विमन इन सिनेमा कलेक्टिव (डब्ल्यूसीसी) के सदस्यों बल्कि कई नेताओं ने भी इस फैसले की निंदा की है। कांग्रेस नेता पीटी थॉमस ने कहा कि एएमएमए को दिलीप पर अपने फैसले पर एक बार फिर सोचना चाहिए।
विज्ञापन
dileep
विमन इन सिनेमा कलेक्टिव (डब्ल्यूसीसी) ने एएमएमए के अभिनेत्री अपहरण मामले में आरोपी दिलीप के निलंबन को रद्द करने के फैसले पर चिंता जताते हुए सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि क्या आप जानते हैं कि आपने किसी ऐसे व्यक्ति को वापस इस संगठन में शामिल किया है जिस पर बलात्कार में शामिल होने का आरोप है और मुकदमा अभी खत्म नहीं हुआ है... क्या आपको कुछ भी महसूस नहीं होता?