कोल्हापुर में 'पद्मावती' के सेट पर कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी जिससे पूरा सेट जलकर खाक हो गया, हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
'पद्मावती' का सेट जलकर हुआ खाक, देखें तस्वीरें
खबर है कि कल देर रात कुछ अज्ञात लोग महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चल रही 'पद्मावती' के शूटिंग स्थल पर पहुंचे और वहां पैट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। चूंकि सेट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे इसलिए कोई बड़ी घटना होने से बच गई।
'पद्मावती' का सेट जलकर हुआ खाक, देखें तस्वीरें
ये पहली बार नहीं है जब संजय लीला भंसाली और उनकी इस फिल्म पर निशाना साधा गया हो। कुछ वक्त पहले जब फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही थी तो उस वक्त राजपूत करणी सेना के समर्थकों ने सेट पर पहुंचकर खूब हंगामा किया और भंसाली के साथ मारपीट भी की। इस घटना की सभी ने निंदा की।
'पद्मावती' का सेट जलकर हुआ खाक, देखें तस्वीरें
इन लोगों का कहना था कि भंसाली इस फिल्म को सही तरह से नहीं बना रहे हैं और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं इसलिए फिल्म की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।
'पद्मावती' का सेट जलकर हुआ खाक, देखें तस्वीरें
इसी के चलते लंबे वक्त से फिल्म की शूटिंग बंद पड़ी थी और अब जब शूट शुरु हुआ तो कुछ अज्ञात लोगों ने सेट पर जाकर आग लगा दी।