फिल्मी सितारों से सजी बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। इसी कारण से यह फिल्मी दुनिया अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: एक दूजे के हुए स्वरा-फहाद और उर्फी ने साझा किए बचपन के दर्दनाक किस्से, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
95वां अकादमी पुरस्कार का धमाकेदार आगाज हुआ। भारतीयों के लिए यह ऑस्कर अवॉर्ड समारोह काफी खास रहा। ऑस्कर के लिए ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से 'नाटू-नाटू'गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें बाजी मारते हुए फिल्म ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने सभी गानों को पीछे छोड़ते हुए यह ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में यह अवॉर्ड जीता है।
Amitabh Bachchan: मुश्किल वक्त में बिग बी को फिर याद आए बाबूजी? कही यह बात
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। सतीश कौशिक का होली के अगले दिन यानी नौ मार्च को निधन हो गया था। सतीश कौशिक होली वाले दिन दिल्ली में फंक्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड जगत स्तब्ध है। सतीश की मौत को विकास मालू की पत्नी सालवी हत्या का नाम दे रही है। आज इस मामले में दिल्ली पुलिस सालवी का बयान दर्ज करेगी।
Satish Kaushik: सतीश कौशिक केस में आज दर्ज होगा विकास की पत्नी का बयान, जांच को लेकर पुलिस से की यह मांग
कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो में दूसरों की फिल्मों की प्रमोशन करते रहते हैं। लेकिन अब जब उनकी फिल्म ज्विगाटो रिलीज हो रही है तो वो शहनाज गिल के शो पर प्रमोशन के लिए पहुंच गए हैं। शहनाज गिल ने कपिल संग अपने शो की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों खुलकर हंसते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इस शूट में खूब फन हुआ है। कपिल तो हैं ही कॉमेडी किंग और शहनाज भी मस्तमौला हैं तो धमाचौकड़ी तो बनती ही है।
Shehnaaz Gill: 'नकल के लिए चाहिए अकल', शहनाज ने कहा कुछ ऐसा, खुद को हंसने से रोक नहीं पाए कपिल शर्मा
सोशल मीडिया की जानी मानी इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी अंदाज और सतरंगी कपड़ों के लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी को हाल ही में, लैक्मे फैशन वीक में देखा गया, जिसमें वह अब तक के सबसे बोल्ड लुक में नजर आई थी। अब उर्फी ने काफी समय बाद अपने बचपन के किस्सों को साझा करते हुए बताया कि वह खुद को अच्छा फील करवाने के लिए फैशन करती थीं।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने साझा किए बचपन के दर्दनाक किस्से, कहा- फैशन मेकअप करके मिलता था सुकून