{"_id":"591582104f1c1bb737853eda","slug":"films-that-inspired-pm-narendra-modi-s-decisions-demonetization-and-others","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार@3: इन फिल्मों को देख मोदी ने लिया था नोटबंदी का फैसला, उड़ी थी सबकी नींद!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोदी सरकार@3: इन फिल्मों को देख मोदी ने लिया था नोटबंदी का फैसला, उड़ी थी सबकी नींद!
Wed, 17 May 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Wed, 17 May 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गब्बर इज बैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने तीन साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ अपने व्यक्तित्व से सभी का मन मोह लिया बल्कि उनके फैसलों ने भारत की अर्थव्यवस्था और विकास में सहयोग किया। उनका सबसे बड़ा फैसला रहा कालेधन पर नकेल कसने के लिए 500 और 1000 के नोटों पर लगाया गया बैन।
नोटबंदी के उस फैसले से लोगों को दिक्कत तो हुई लेकिन सभी ने उसका स्वागत किया और इसका अच्छा परिणाम भी देखने को मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका नोटबंदी का ये फैसला कुछ फिल्मों की कहानी से मिलता जुलता है ?
एक नजर ऐसी ही फिल्मों पर जिनसे प्रभावित दिखा मोदी का नोटबंदी का फैसला:
2 of 5
'गब्बर इज बैक' में अक्षय कुमार
2015 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' कालेधन की पृष्ठभूमि पर ही आधारित थी। इस फिल्म में अक्षय कॉलेज के एक ऐसे प्रोफेसर के रोल में नजर आए जो भ्रष्टाचारी सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है और न्याय के लिए लड़ता है। फिल्म में कालेधन जैसे गंभीर मुद्दे को भी उठाया गया।
3 of 5
'शिवाजी' में रजनीकांत
रजनीकांत की फिल्म 'शिवाजी' की कहानी कुछ ऐसी ही थी। फिल्म के विलेन का पास खूब सारा कालाधन होता है और शहर में हो रही ज्यादातर परेशानियों के लिए वही जिम्मेदार है। रजनीकांत इस फिल्म में हीरो के तौर पर नजर आए जो उस विलेन से लड़ता है, अपनी मौत का नाटक करता है और फिर उस विलेन के पूरे कालेधन को लाकर गरीबों के लिए इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'लीडर' में राणा डग्गुुबती
2010 में आई फिल्म 'लीडर' में राणा डग्गुबती एक मुख्यमंत्री के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में राणा डग्गुबती ने कालेधन को लेकर लोगों के सामने कुछ उसी तरह डिमांड रखी थी जैसी कि नरेंद्र मोदी ने। फिल्म में राणा डग्गुबती लोगों से कहते हैं कि वो अपने कालेधन का सरेंडर कर दें ताकि उसे लोगों के विकास के लिए इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
5 of 5
'सुपर' फिल्म का एक सीन
2010 में ही एक और फिल्म आई 'सुपर'। इस फिल्म में भ्रष्टाचार और कालेधन के मुद्दे को उठाया गया और काफी चर्चा में रही। फिल्म की कहानी एक एनआरआई के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें उसकी मंगेतर भारत की कायापलट करने के लिए उसे चैलेंज करती है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए वो एनआरआई कैसी कैसी तकनीक अपनाता है और कैसे काले धन पर लगाम लगाता है, वो फिल्म में दिखाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।