{"_id":"6a8c06e272554f052e05e3fe","slug":"what-anupam-kher-says-about-yash-praise-his-new-film-toxic-before-release-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Toxic: 'हमारे सपने एक ही भाषा बोलते हैं', 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले यश से प्रभावित हुए अनुपम खेर; कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Toxic: 'हमारे सपने एक ही भाषा बोलते हैं', 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले यश से प्रभावित हुए अनुपम खेर; कही ये बात
Mon, 24 Aug 2026 02:25 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:25 PM IST
सार
Anupam Kher: फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच इस फिल्म के मुख्य अभिनेता यश ने अनुपम खेर से मुलाकात की है। अनुपम खेर ने इस मुलाकात की झलकियां दिखाई हैं।
विज्ञापन
यश, अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम खेर ने हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में अभिनेता यश से मुलाकात की है। इस मुलाकात में भारतीय सिनेमा की दो पीढ़ियां एक साथ आईं, जिससे फैंस में काफी उत्साह देखा गया।
सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए, अनुपम खेर ने कन्नड़ सुपरस्टार यश की तारीफ की और 'KGF' फ्रेंचाइजी में रॉकी के किरदार को निभाने के उनके अंदाज की सराहना की। उन्होंने यश को उनकी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

यश को लेकर क्या बोले अनुपम खेर?
यश के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा 'उन्होंने सिर्फ रॉकी का किरदार नहीं निभाया! उन्होंने इस किरदार को एक आत्मा, एक स्वैग और भारतीय सिनेमा में एक यादगार जगह दी।'
खेर ने यश के एक अलग पहलू का भी जिक्र किया जो मुलाकात के दौरान सामने आया। खेर के अनुसार, पर्दे पर दिखने वाले उनके दमदार अंदाज के अलावा, असल जिंदगी में मिलनसार, जमीन से जुड़े और समझदार इंसान है।
यश के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा 'उन्होंने सिर्फ रॉकी का किरदार नहीं निभाया! उन्होंने इस किरदार को एक आत्मा, एक स्वैग और भारतीय सिनेमा में एक यादगार जगह दी।'
खेर ने यश के एक अलग पहलू का भी जिक्र किया जो मुलाकात के दौरान सामने आया। खेर के अनुसार, पर्दे पर दिखने वाले उनके दमदार अंदाज के अलावा, असल जिंदगी में मिलनसार, जमीन से जुड़े और समझदार इंसान है।
यश, अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
खेर को यश की कौन सी बात पसंद आई?
दोनों कलाकारों ने घंटों तक सिनेमा और जिंदगी के साथ-साथ अपने परिवारों और सपनों जैसे मामलों पर बातचीत की। खेर ने कहा कि बड़े और महत्वाकांक्षी काम करने का जज्बा रखने वाले युवा कलाकारों के साथ बातचीत उन्हें प्रेरित करती रहती है।
अनुपम खेर ने कहा, 'उनका जोश मुझे और कड़ी मेहनत करने, गहराई से सोचने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है। शायद यही सिनेमा की खूबसूरती है! हम भले ही अलग-अलग पीढ़ियों से हों, लेकिन हमारे सपने एक ही भाषा बोलते हैं।'

खेर ने दी शुभकामनाएं
बातचीत यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' पर भी हुई। खेर ने यश को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह फिल्म नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करेगी।
बातचीत यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' पर भी हुई। खेर ने यश को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह फिल्म नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करेगी।
View this post on Instagram
'टॉक्सि' के बारे में जानकारी
- बता दें कि 'टॉक्सि' का ट्रेलर अगस्त में बेंगलुरु में एक भव्य कार्यक्रम में रिलीज किया गया था।
- यह फिल्म एक एक्शन-पैक्ड कहानी है। इसमें प्यार, सत्ता, धोखे और प्रायश्चित जैसे विषयों के साथ भावनाओं का संगम है।
- इसकी कहानी राया और उसके बेटे टिकट के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।
- ट्रेलर में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी नजर आती हैं।
- 'टॉक्सि'का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
- यह फिल्म 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।