फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Ranjan Aditya Seal welcomed their twin baby girls announced on social media

Aditya-Anushka: पिता बने ‘तुम बिन 2’ फेम अभिनेता आदित्य सील, पत्नी अनुष्का ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

Mon, 24 Aug 2026 02:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Aug 2026 02:08 PM IST
सार

Anushka Aditya Welcomed Twin Daughters: अभिनेता आदित्य सील और उनकी पत्नी अनुष्का रंजन पैरेंट्स बन चुके हैं। इसकी जानकारी कपल ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके साथ ही पिता आदित्य ने बेटियों के लिए एक खास नोट भी लिखा।

विज्ञापन
Anushka Ranjan Aditya Seal welcomed their twin baby girls announced on social media
अनुष्का रंजन और आदित्य सील - फोटो : @anushkaranjan

विस्तार

'तुम बिन 2' फेम अभिनेता आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर दोगुनी खुशियां आई हैं। कपल बीते रविवार को जुड़वां बेटियों के माता-पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटियों के नाम की भी जानकारी दी।

विज्ञापन


आदित्य ने पोस्ट में क्या लिखा?
आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस गुड न्यूज को शेयर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया, ‘हमारी जुड़वां बच्चियों का जन्म 23 अगस्त, 2026 को हुआ। उनका नाम वीरा रंजन सील और माही रंजन सील है। आदित्य की इस पोस्ट में एक एनिमेटेड कार्ड है जिस पर दो नन्ही बच्चियों के फोटो बनी हुई है। इसके साथ ही नीचे अनुष्का और आदित्य का नाम लिखा हुआ है।

विज्ञापन

Anushka Ranjan Aditya Seal welcomed their twin baby girls announced on social media
अनुष्का रंजन और आदित्य सील - फोटो : इंस्टाग्राम- @anushkaranjan

पोस्ट पर आदित्य ने क्या दिया कैप्शन?
आदित्य सील ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे परिवार के एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। इस पर हम काफी खुश हैं। मेरी प्यारी बच्चियां हमारे जीवन को रोशन करने के लिए आ गई हैं। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा है। वीरा माही #टीमगर्ल।’

Anushka Ranjan Aditya Seal welcomed their twin baby girls announced on social media
आदित्य सील और अनुष्का रंजन - फोटो : इंस्टाग्राम

कपल ने मई में की थी प्रेगनेंसी की घोषणा 
आदित्य की पत्नी अनुष्का रंजन ने फैंस को अपनी प्रेगनेंसी के बारे में मई 2026 में बताया था। शादी के चार साल बाद आदित्य सील और अनुष्का रंजन को यह गुड न्यूज मिली है। अब कपल ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थीं।

विज्ञापन

Anushka Ranjan Aditya Seal welcomed their twin baby girls announced on social media
अनुष्का रंजन और आदित्य सील - फोटो : @anushkaranjan
अनुष्का और आदित्य की शादी 
अनुष्का रंजन और आदित्य सील की पहली मुलाकात 26 जून, 2017 में एक कार्यक्रम में हुई थी। इस कार्यक्रम का आयोजन अनुष्का ने ही करवाया था, जहां आदित्य पहुंचे थे। यहां से दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई और कुछ साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने नवंबर 2021 में मुंबई में शादी कर ली। शादी के लगभग पांच साल बाद, अब उनके घर जुड़वां बेटियां वीरा और माही का जन्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed