फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry: 1967 में ही दारा सिंह कर चुके हैं ‘चांद पर चढ़ाई’, ‘रॉकेट्री’ से पहले देखें अंतरिक्ष पर बनी ये फिल्में

Sat, 21 May 2022 03:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 21 May 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
Films and Web Series Based on Space Like Mission Mangal And Rocketry The Nambi Effect
अंतरिक्ष पर बनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों आर माधवन अपनी फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए खूब तारीफ बटोर रहे हैं। पहली बार अभिनय के साथ निर्देशन की कमान संभालने वाले माधवन की फिल्म का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था। उनकी इस फिल्म को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। रॉकेट्री 1 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले आप अंतरिक्ष पर भारत में बनी यह फिल्में देख सकते हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। 

Films and Web Series Based on Space Like Mission Mangal And Rocketry The Nambi Effect
मिशन मंगल - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन मंगल (2019)
जगन शक्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और कीर्ति कुल्हारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों के द्वारा भारत के पहले मार्स ऑर्बिटर मिशन (मंगलयान) के सफल परीक्षण की कहानी दिखाती है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Films and Web Series Based on Space Like Mission Mangal And Rocketry The Nambi Effect
कार्गो - फोटो : सोशल मीडिया

कार्गो (2019)
अमुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी और नंदी माधव ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में साल 2027 दिखाया गया है, जब इंसान चांद मंगल से आगे बृहस्पति तक पहुंच गया है। इस फिल्म में मरे हुए इंसान को लाने मनुष्य जैसे राक्षस आते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Films and Web Series Based on Space Like Mission Mangal And Rocketry The Nambi Effect
टिक टिक टिक - फोटो : सोशल मीडिया

टिक टिक टिक (2018)
शक्ति सुंदर राजन द्वारा निर्देशित और लिखित 'टिक टिक टिक' एक तमिल फिल्म है। फिल्म की कहानी एक स्पेस ऑपरेशन पर आधारित है, जिसमें इसरो के वैज्ञानिकों को पता चलता है कि एक एस्टेरोइड तेज गति से पृथ्वी की ओर आ रहा है, जो चेन्नई में गिरेगा। एक स्पेशल टीम का गठन कर इस एस्टेरोइड को अंतरिक्ष में ही नष्ट किया जाता है।

विज्ञापन
Films and Web Series Based on Space Like Mission Mangal And Rocketry The Nambi Effect
अंतरिक्षम 9000 KMPH - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरिक्षम 9000 KMPH (2018)
संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित यह एक तमिल फिल्म है। इस फिल्म की कहानी देव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने पांच साल पहले अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ दिया है। देव से एक सैटेलाइट को ठीक करने के लिए संपर्क किया जाता है, जो स्पेस स्टेशन से कम्युनिकेशन खो चुकी है। अगर वह यह समस्या ठीक नहीं कर पाता है, तो यह दुनिया भर में ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed