फिल्मी दुनिया में उगते सूरज को बहुत शोहरतें मिलतूी हैं, दौलत बेइंतहा, चाहने वाले आगे-पीछे। ये सब तभी तक जब तक आपका नाम चल रहा है, एक बार इस भीड़ में पिछड़े तो कोई नाम याद करने वाला नहीं रहता। हाल ही में दिल्ली की सड़को पर अनीसा नाम की एक मॉडल बेघर घूमती मिली है। वो अकेली नहीं हैं ऐसे कई नाम हैं जिनकी कभी तूती बोलती थी लेकिन आज बेहद बुरे दौर में हैं।
मुफलिसी में जीने को मजबूर सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफलिसी में जीने को मजबूर सितारे
साठ और सत्तर के दशक की मशहूर गायिका मुबारक बेगम को भले ही महाराष्ट्र के शिक्षा और संस्कृति मंत्री विनोद तावडे ने मदद का आश्वासन दिया, लेकिन वो मदद उन तक पहुंची नहीं। मुबारक बेगम से किए गए कई अधूरे वादों में एक और वादे का इजाफा हो गया, लेकिन इससे भी बडी मुश्किल यह हुई कि मुफलिसी के इस दौर में पहले से जो मदद मिल रही थी, वो भी इस सरकारी आश्वासन की भेंट चढ गई। जब बीबीसी की टीम मुबारक बेगम से मिलने उनके घर पहुंची, तो पाया कि वो बमुश्किल उठ-बैठ पा रही हैं। उनके सुरीले गले से आवाज भी नहीं निकल पा रही थी। बडी कोशिश करने के बाद उन्होंने अपना मशहूर गाना, ‘ऐ मेरे हमराही मुझको गले लगा ले’ सुनाया। इस गाने के बाद बजी तालियों के जवाब में ‘शुक्रिया’ में हाथ उठाया और धीमे से कहा कि मैं बात नहीं कर पाउंगी।
मुफलिसी में जीने को मजबूर सितारे
मुबारक बेगम की बहू जरीना शेख ने बताया, ‘‘छह महीने पहले बेगम की बेटी का निधन हुआ, तब से ये गहरे सदमे में हैं। दिनभर बिस्तर में पडे रहने से शरीर में घाव हो गए हैं।’’ वे आगे कहती हैं, ‘‘अस्पताल में मंत्री विनोद तावडे आए थे और उन्होंने सरकारी मदद का ऐलान भी किया था, लेकिन वो वादा भर बनकर रह गया।’’ जरीना ने बताया कि सरकारी मदद की बात सुनने के बाद जो अन्य मदद आ रहे थे, वो भी बंद हो गए। जरीना कहती हैं, ‘‘पहले लता मंगेशकर के ऑफिस से भी पैसा आता था, जिससे इनका खर्चा चलता था। लेकिन विनोद तावडे के ऐलान के बाद से कोई पैसा नहीं आया। अब सिर्फ सलमान खान की ओर से हर महीने दवाई मिल जाती है।’’ इंडस्ट्री के रवैये के बारे में बात करते हुए जरीना ने कहा, ‘‘इनकी बेटी के खत्म होने के बाद सिर्फ लता मंगेशकर का फोन आया था, बाकी किसी ने कोई पूछताछ नहीं की।’’
मुफलिसी में जीने को मजबूर सितारे
वहीं बीबीसी से संस्कृति मंत्री विनोद तावडे के मीडिया सलाहकार गोविन्द येतेकर ने कहा, ‘‘मुबारक बेगम की बीमारी और ऑपरेशन से जुडे खर्च को वहन करने का जिम्मा सरकार ने लिया था।'' वे आगे कहते हैं, ''उनके रोजमर्रा के खर्च को वहन करने की कोई बात नहीं हुई थी। हमने बेगम के परिवार को सलाह दी थी कि जब तक वो पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाती, उन्हें अस्पताल में रहने दें, लेकिन उनका परिवार उन्हें घर ले गया।''
मुफलिसी में जीने को मजबूर सितारे
मुबारक बेगम की ही तरह अभिनेता सतीश कौल भी मुफलिसी में जीने को मजबूर हैं। सतीश हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना नाम हुआ करते थे। लेकिन अब हालत यह है कि बीते दिनों आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के लिए ऑडिशन दिया था। उस ऑडिशन का नतीजा अभी तक नहीं निकला है। देव आनंद, दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेंद्र जैसे कई कलाकारों के साथ 300 से ज्यादा फिल्में करने वाले सतीश कौल कहते हैं, ‘‘बढती उम्र और बीमारियों से खस्ताहाल हूं। आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं।''