फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film padmaavat release ban in gujarat madhya pradesh and rajasthan

फिल्म 'पद्मावत' के फैंस के लिए बड़ी खबर, कहीं मिली हरी झंडी तो कहीं लगा बैन

Tue, 16 Jan 2018 05:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
film padmaavat release ban in gujarat madhya pradesh and rajasthan

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' अब 25 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है।  फिल्म 'पद्मावत' को कुछ तब्दीलियां करने के बाद CBFC ने हरी झंडी दिखा दी है लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में इसके रिलीज पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि करणी सेना नहीं चाहती कि फिल्म को देश के किसी भी कोने में रिलीज किया जाए। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए देशभर में अभी भी लगातार विरोध जारी है। वैसे भारी विवादों के बाद योगी सरकार ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को उत्तर प्रदेश में रिलीज करने की अनुमति दे दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश और गोवा में भी पहले इसे बैन किया गया था लेकिन बाद में इसे रिलीज करने की हामी भर दी गई है। 

विज्ञापन

film padmaavat release ban in gujarat madhya pradesh and rajasthan

राजस्थान
राजस्थान में फिल्म पद्मावत के खिलाफ करणी सेना के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद राजस्थान सरकार ने राज्य में इस फिल्म को आधिकारिक तौर पर बैन कर दिया है। राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा था कि राज्य में इस फिल्म को रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा वहां की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर इस फिल्म से किसी की भावनाएं आहत होती हैं तो इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा। फिलहाल यह फिल्म राजस्थान में बैन है।

गुजरात
राजस्थान के बाद गुजरात में भी इस फिल्म को बैन कर दिया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। उन्होंने ऐलान किया था कि यह फिल्म गुजरात में प्रदर्शित नहीं होगी। 

मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी फिल्म पद्मावत को राज्य में बैन कर दिया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस फिल्म से किसी की भावनाएं आहत होती हैं वैसी फिल्म को राज्य के लोगों को नहीं दिखाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed