फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film director Rohit Shetty meets Union Home Minister Amit Shah in Mumbai

Rohit Shetty: अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे रोहित शेट्टी, यूजर्स बोले- कुछ बड़ा होने वाला है

Mon, 05 Sep 2022 11:14 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 05 Sep 2022 11:14 AM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में निर्देशक रोहित शेट्टी से मुलाकात की है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Film director Rohit Shetty meets Union Home Minister Amit Shah in Mumbai
रोहित शेट्टी और अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने सोमवार को होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। अमित शाह के साथ रोहित शेट्टी को देख फैंस उत्साहित हो गए है। वह एएनआई के ट्वीट पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

विज्ञापन

एक यूजर ने लिखा, "रोहित भाई कोई स्क्रिप्ट मत लिख देना होम मिनिस्टर के ऊपर, मुझे लगता है तुम मानोगे नहीं इसीलिए पढ़ रहे हो चेहरा।" एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "कुछ बड़ा होने वाला है।" एक नेटिजन ने लिखा, बीजेपी लोकप्रिय संस्कृति (फिल्में, यूट्यूब वीडियो, रील, आदि) की ताकत जानती है। इसलिए वह बॉलीवुड से हमेशा अच्छे संबंध रखते हैं। 2014 से पहले, मशहूर हस्तियों ने महंगाई, भ्रष्टाचार आदि के लिए यूपीए सरकार का मजाक उड़ाया था। 2014 के बाद, वह सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हैं।" 
 


 
 

बता दें कि रोहित शेट्टी से मुलाकात करने से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर के साथ मुलाकात की थी। अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साउथ सुपरस्टार के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए तेलुगू स्टार से मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और जूनियर एनटीआर की प्रशंसा की थी। अमित शाह ने उन्हें 'तेलुगु सिनेमा का रत्न' बताया था। वहीं इस बार अमित शाह ने रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें प्रख्यात निर्देशक बताया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed