सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' आज यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मूवी में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। भारत की पहली एरियल फिल्म होने के नाते इसे लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। फिल्म के ट्रेलर और गाने ने समीक्षकों का भी उत्साह बढ़ाया हुआ है। मूवी को भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान और देशभक्ति के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया गया है। रिलीज से एक दिन पहले इंडस्ट्री सहयोगियों के लिए यश राज स्टूडियो में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसमें ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के अलावा कई अन्य सितारे शिरकत करते देखे गए।
Fighter Screening: फाइटर को मिला एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद का साथ, शाहरुख ने लगाए चार चांद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 25 Jan 2024 08:33 AM IST
सार
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बीती रात इसकी खास स्क्रीनिंग में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ समेत गर्लफ्रेंड और शाहरुख खान के अलावा कई नामचीन सितारे शिरकत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन