'फैशन का पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन की। इस शानदार रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा और सभी ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से स्टार ने सबसे ज्यादा अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोरी।
2 of 6
priyanka nick reception
- फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई में सेलिब्रिटीज के लिए ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में न्यूलीवेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा रेखा और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी पहुंची थीं। सभी ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी थी। अपने रिसेप्शन पर देसी गर्ल ने ऑफ व्हाइट और पिंक कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था तो वहीं निक कोट-पैंट पहने हुए थे। इस शानदार रिसेप्शन में दोनों काफी अच्छे लग रहे थे।
3 of 6
Ranveer Singh and Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
अब बात करते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। दीपवीर ने इस पार्टी में एक दूसरे से मैचिंग कलर के कपड़े पहने हुए थे जिसमें कूल नजर आ रहे थे। दीपिका ने ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं रणवीर उसी रंग की शेरवानी पहने हुए थे। दीपिका ने गले में ग्रीन कलर के चोकर के साथ ओपन हेयर किए थे जो उनके लुक पर काफी सूट कर रहे थे। वहीं रणवीर पर गॉगल्स काफी जंच रहे थे।
4 of 6
rekha and hema malini
- फोटो : Instagram
प्रियंका और निक के रिसेप्शन में चार चांद लगाने एवरग्रीन ब्यूटी रेखा भी पहुंचीं। रेखा ने इस खास दिन पर हमेशा की तरह कांजीवरम पिंक और गोल्डन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी थी। गले में भारी हार और मांगटीका उन पर काफी जंच रहा था। रेखा के अलावा बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी कुछ कम कहर नहीं ढा रही थीं। हेमा मालिनी नीले और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें वह किसी कयामत से कम नहीं लग रही थीं।
5 of 6
anushka and kangana
- फोटो : Instagram
जहां एक ओर दीपिका, रेखा और हेमा मालिनी गजब की सुंदर लग रही थीं तो वहीं अनुष्का शर्मा भी शानदार साड़ी पहनकर प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंचीं। अनुष्का ने सी-ग्रीन साड़ी पहनी थी, जिसके साथ टाइट पोनी और चोकर पहना हुआ था। वहीं प्रियंका की करीबी दोस्त कंगना रनौत भी इस पार्टी की शान बनीं। कंगना मस्टर्ड और गोल्डन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई थीं। गले में चोकर और बन उन पर काफी जंच रहा था।