मुख्य भूमिका से लेकर दादी तक का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री फरीदा जलाल लगातार काम में व्यस्त हैं। फरीदा जलाल ने अपने करियर में दो सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्में भी हैं। 14 मार्च को अपना जन्मदिन मनाने वालीं फरीदा जलाल 71 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
farida jalal
- फोटो : social media
फरीदा जलाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1967 में फिल्म 'तकदीर' से की। उस वक्त फरीदा अपनी पढ़ाई कर रही थीं। 70 और 80 के दशक में फरीदा जलाल मेन लीड रोल से लेकर सहायक भूमिका करती नजर आईं।
3 of 6
farida jalal, jaya bachchan
- फोटो : social media
फरीदा जलाल की मुख्य फिल्मों में 'आराधना', 'नया रास्ता', 'गोपी', 'पारस', 'अमर प्रेम', 'बॉबी', 'लोफर', 'मजबूर', 'याराना', 'लाडला', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' है। फरीदा जलाल के मुख्य सीरियल की बात करें तो 'ये जो है जिंदगी', 'देख भाई देख', 'शरारत' और 'अम्माजी की गली' है।
4 of 6
farida jalal
- फोटो : social media
फरीदा जलाल ने अभिनेता तबरेज बरमावार से शादी की। तबरेज की मौत साल 2003 में हो गई। फरीदा और तबरेज की मुलाकात फिल्म 'जीवन रेखा' के सेट पर हुई थी। शादी के बाद फरीदा को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया तो वो पति के साथ बैंगलोर चली गई थीं। जहां उनके पति बिजनेस करते थे। बाद में उन्होंने फिर से मुंबई लौटने का फैसला किया। फरीदा जलाल का एक बेटा यासीन है। यासीन को अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है।
5 of 6
farida jalal
- फोटो : social media
दो साल पहले 2017 में फरीदा जलाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिस पर लिखा था RIP फरीदा जलाल (1949-2017)। फरीदा जलाल की मौत की अफवाह तेजी से फैली। ये खबर सुनते ही हर कोई सन्न रह गया। इस खबर को पुख्ता करने के लिए जब उनके घर पर कॉल किया गया तो सच्चाई का पता चला।