बॉलीवुड की दुनिया बड़ी निराली है, यहां कब कौन स्टार बन जाएगा और कब किसकी किस्मत उसे धोखा दे देगी ये पता नहीं चल पाता है। आज दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं, लेकिन किसी समय में वो एक बैकग्राउंड मॉडल हुआ करती थीं। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से बतौर हीरोइन डेब्यू करने वाली दीपिका आज एक फिल्म के लिए लाखों रुपये की फीस चार्ज करती हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाली दीपिका की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमें वो बतौर बैक ग्राउंड मॉडल नजर आ रही हैं।
इस शो की सबसे खास बात ये थी कि उस वक्त शो स्टॉपर फरदीन खान थे। फरदीन उस वक्त इंडस्ट्री मे बड़ा नाम बन चुके थे। उनकी कुछ फिल्में हिट हो चुकी थीं और कई फिल्में रिलीज होने वाली थी। ऐसे में शो में फरदीन को शो स्टॉपर बनाया गया था और दीपिका उस शो में बैकग्राउंड मॉडल बनीं नजर आईं थी। अब ये पुरानी तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
3 of 5
फरदीन खान और दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
इस तस्वीर के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह ये है कि आज इसके मायने बदल चुके हैं। आज दीपिका जहां बड़ी स्टार बन चुकी हैं तो वहीं फरदीन इंडस्ट्री से गायब हो चुके हैं। ये तस्वीर करीब 15 साल पुरानी है जब दीपिका सिर्फ एक मॉडल थीं और फरदीन बड़े स्टार। एक तरफ जहां दीपिका ने मेहनत और दमदार एक्टिंग से खुद को इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइन बना लिया तो वहीं फरदीन फिल्मों से दूर होते चले गए।
4 of 5
फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
काफी समय पहले फरदीन खान की तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमें उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिख रहा था। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। हालांकि फरदीन का कहना था कि वो अपने परिवार के साथ अच्छा समय बीता रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले उनकी ऐसी तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो काफी फिट नजर आ रहे थे। उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस को ये भी लगने लगा कि शायद फरदीन कमबैक करने वाले हैं।
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : पीटीआई
वहीं दीपिका की बात करें तो दीपिका आज बॉलीवुड की लीडिंग लेडी बन चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर हिट फिल्में की हैं जिसमें 'ओम शांति ओम', 'कॉकटेल', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'राम लीला', 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्में शामिल है। बहुत जल्द दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में भी अहम रोल निभाती नजर आएंगी।