अभिनेता फरदीन खान आठ मार्च को 46 साल के हो गए हैं। फरदीन मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। एक स्टारकिड होने का फायदा उन्हें भी मिला। उनके पिता ने उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च किया हालांकि फरदीन को वो कामयाबी नहीं मिल पाई। फरदीन के जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातेें।
2 of 5
फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान कुछ समय पहले जब स्पॉट किए गए तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और उनका वह चार्म भी गायब दिखा। मोटापे की वजह से फरदीन का खूब मजाक उड़ाया गया। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब फरदीन के गुड लुक की चर्चा चारों ओर थी।
3 of 5
fardeen khan
- फोटो : file photo
90 के दशक में फरदीन खान ने फिल्म 'प्रेम अगन' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं, जिनमें 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई 'दूल्हा मिल गया' थी।
4 of 5
fardeen khan
- फोटो : social media
कई फिल्में करने के बाद फरदीन खान अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। लंबे समय बाद जब वह स्पॉट किए गए तो एकबारगी उन्हें पहचान पाना मुश्किल था क्योंकि उनका लुक पूरी तरह बदल गया था। बढ़े वजन की वजह से फरदीन बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे थे। फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। जिसका फरदीन खान ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
5 of 5
फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन ने फेसबुक पर एक खुला खत शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'न तो शर्मिदा हूं, न आहत हूं और न तो अंधा हूं। क्या मैं खुश हूं? वास्तव में जीवन का सबसे खुशनुमा पल जी रहा हूं।' फरदीन इस वक्त अपने पिता फिरोज खान की विरासत संभाल रहे हैं। फिरोज खान ने बंगलुरू में सौ एकड़ से भी ज्यादा जमीन ली थी। वहां उनका एक फार्महाउस है जिसमें घोड़े भी हैं। फिरोज खान को शाही जिंदगी जीने का शौक था और इसी शौक के चलते उन्होंने जमीन ली थी। वह चाहते थे कि इस जमीन पर लोगों के रहने के लिए घर बनाएं। फिरोज खान के जाने के बाद फरदीन ने अपने पिता की इस विरासत को संभाला।
जान्हवी कपूर ने मीडिया के साथ शेयर किया अपना खास दिन, केक काटकर ऐसे मनाया बर्थ डे