फरदीन खान ने जब बॉलीवुड में एंट्र्री की थी तब दर्शकों को उम्मीद थी कि ये हैंडसम हंक एक दिन बड़ा सुपरस्टार बनेगा। फरदीन खान की शुरुआती दो-चार फिल्में तो हिट हुईं लेकिन इसके बाद वो ऐसा फ्लॉप हुए कि 8 साल से नजर नहीं आए हैं । फरदीन खान आज अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । फरदीन, मशहूर एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं ।
फरदीन खान का जन्म 8 मार्च 1974 को हुआ था। फरदीन बॉलीवुड के ऐसे स्टारकिड हैं जिन्हें फ्लॉप एक्टर्स में गिना जाता है । फरदीन का करियर अपने पिता की तरह सफलता की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाया। फरदीन खान 8 साल से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं ।
90 के दशक में फरदीन खान ने फिल्म 'प्रेम अगन' से सुपरहिट डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया और उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं ।
इनमें 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं। अचानक ही फरदीन खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। लंबे समय बाद जब वह स्पॉट किए गए तो सभी उनका हुलिया बदला हुआ था जिसे देख फैंस चौंक गए।
मोटापे की वजह से फरदीन बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे थे। फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। जिसका फरदीन खान ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। फरदीन ने फेसबुक पर एक खुला खत शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'न तो शर्मिंदा हूं, न आहत हूं और न तो अंधा हूं। क्या मैं खुश हूं? वास्तव में जीवन का सबसे खुशनुमा पल जी रहा हूं।'