{"_id":"612d26708ebc3e7a1f5e0af2","slug":"farah-khan-reply-to-trolls-in-name-of-children-says-you-handle-your-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: बच्चों के नाम पर ट्रोल करने वालो को फराह खान का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'तू तेरे बच्चों को संभाल...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: बच्चों के नाम पर ट्रोल करने वालो को फराह खान का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'तू तेरे बच्चों को संभाल...'
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान एक बार फिर अपना टॉक शो लेकर आए हैं। जिसका नाम है 'पिंच' है। इस शो में बड़े-बड़े कलाकारों को बुलाया जाता है। साथ ही ट्रोल उनके बारे में क्या बात करते हैं इस बारे में बताते हैं। इस बार शो में फराह खान की एंट्री होने वाली है और इस एंट्री से धमाल मचने वाला है। इसका एक टीजर भी जारी हो चुका है। फराह खान को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है। इस वीडियो की शुरुआत में ही फराह खान कहती हैं कि, 'जिसके भी हाथ में फोन होता है वो खुद को फिल्म क्रिटिक समझता है।' इस दौरान उन्हों फिल्म 'तीस मार खान' के दौरान झेले गए क्रिटिसिज्म पर भी बात की।
शो के दौरान ही फराह खान ने कई सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स पढ़े। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों?' इस ट्रोलर के कमेंट का जवाब देते हुए फराह खान कहती है, 'सुन, तू तेरे बच्चों को संभाल, मैं मेरे बच्चों को संभाल लूंगी।'
वहीं, एक ट्रोलर ने फराह खान से पूछा था कि 'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों हैं?' फराह इस शो में इसका भी जवाब देंगी कि उन्होंने ट्रोलर्स को क्या जवाब दिया? आपको बता दें कि पिंच शो के पिछले एपिसोडों में कई तरह के खुलासे हुए हैं।
3 of 5
फराह खान
- फोटो : Social Media
इस शो कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान इस शो की मेहमान होंगी और कई खुलासे करेंगी। इसके प्रोमो में फराह खान ने यह बात कबूल की है कि वो उन ट्रोलर्स को ब्लॉक करती हैं, जो उन्हें 'तीस मार खान' के लिए ट्रोल करते हैं। फराह ऐसे ट्रोलर्स से कहती हैं कि भाई अब 10 साल हो चुके, आगे बढ़ जा अब। वो ट्रोलर्स के खिलाफ अपना गुस्सा यह कहकर उतारती हैं कि जिसके पास फोन है, वो क्रिटिक है, और हमें फिल्में के बारे में सब मालूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फराह ने बताया कि अगर वो अपने ट्विटर अकाउंट पर "हैलो" भी लिखती हैं, तो ट्रोलर्स कहते है, 'नमस्ते नहीं बोल सकती, सलाम नहीं बोल सकती।' जब एक यूजर ने उनके बच्चों का मजाक बनाते हुए कहा कि आपके बच्चे इतने सूखे क्यों हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि भाई तू अपने बच्चों को संभाल, मैं अपने को संभाल लूंगी। फराह खान का कहना है कि वो ट्रोलर्स को गंभीरता से नहीं लेती हैं। उन्होंने नेपोटिज्म के मुद्दे पर कहा कि नेपोटिज्म के बारे में बात करने के बाद भी आप शाहरुख की बेटी या करीना के बेटे की तस्वीरों को ही देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं फराह खान
फराह खान फिल्म निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफी की है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम मेनका है, जो कि स्क्रीनराइटर हनी ईरानी की बहन हैं। फराह की पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से हुई है। उन्होंने 2004 में शिरीष कुंदूर से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। शिरीष फिल्म 'मैं हूं ना' के फिल्म एडिटर और 'जोकर' फिल्म के निर्देशक थे। उन्हें 5 बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उनकी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' थी, जिसमें शाहरुख मुख्य किरदार में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।