अभिनेता सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी सना कपूर की शादी हो गई है। सना ने बुधवार को मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से शादी कर ली। शादी में सुप्रिया की बहन रत्ना पाठक शाह और उनके पति नसीरुद्दीन शाह भी मौजूद थे। शादी में इन चारों यानि पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक, नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह की एक तस्वीर फैंस के हाथों लग गई है और वह इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।
2 of 5
सना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर में पंकज और नसीरुद्दीन शाह पीछे की तरफ खड़े हैं। दोनों ने लगभग मिलते-जुलते कपड़े पहने हैं। उन्होंने उन्होंने सफेद शर्ट के ऊपर काले रंग की जैकेट पहनी है। तस्वीर में सुप्रिया और रत्ना आगे की तरफ बैठी हुई हैं। रत्ना ने पीले रंग की साड़ी और सुप्रिया गुलाबी रंग के सूट में हैं। चारों कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे हैं।
3 of 5
शाहिद कपूर और सना कपूर
- फोटो : social media
दोनों को साथ देखकर एक्टर्स के फैन्स भी काफी खुश नजर आए. पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और सुप्रिया पाठक फिल्म इंटस्ट्री में मंझे हुए अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। ये चारो आपस में रिश्तेदार होते हुए भी एक साथ फ्रेम में बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।
4 of 5
सना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर को उनके फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक फैन ने तो नसीरुद्दीन को अल्बर्ट आइंस्टीन तक बता दिया। उसने लिखा- नसीरुद्दीन शाह सफेद बालों और दाढ़ी वाले लुक के साथ अल्बर्ट आइंस्टीन जैसे लग रहे थे। दूसरे ने लिखा- ये कहना उचित होगा कि बॉलीवुड के आधे टैलेंटेड, बुद्धिमान और पावरफुल कलाकार एक तस्वीर में। एक अन्य यूजर ने लिखा- पंकज कपूर और नसीरुद्दीन शाह आपस में भाई जैसे लग रहे हैं।
5 of 5
सना कपूर
- फोटो : social media
सना और मयंक ने बुधवार को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच महाबलेश्वर में शादी कर ली। इसमें पंकज कपूर के सबसे बड़े बेटे अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी शामिल हुए। शादी में दोनों के बच्चे मीशा और जैन भी शामिल थे।