लॉकडाउन (Lockdown) के चलते मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में इनकी मदद के लिए बीते कई दिनों से मैदान में जुटे हुए हैं अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood)। वह संकट के इस समय में मसीहा बनकर सामने आए हैं और लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए तारीफें बटोर रहे सोनू सूद के लिए कुछ यूजर्स ने पद्म भूषण देने की मांग उठाई है। वहीं अभिनेता की मूर्ति बनने की भी खबरें सामने आ रही हैं।
गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए शख्स ने लगाई सोनू सूद से मदद की गुहार, अभिनेता ने ऐसे करवाई 'प्यार की परीक्षा'
सोनू सूद अपनी दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर 'घर भेजो' मुहिम चला रहे हैं। इस बीच एक ट्विटर यूजर ने उनसे अजीबो-गरीब गुहार लगा दी। लेकिन सोनू सूद ने इसका भी जवाब दिया और ऐसा जवाब दिया कि एक बार फिर अभिनेता वाहवाही लूट रहे हैं।
दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया, "सोनू सूद भैया, एक बार गर्लफ्रेंड से ही मिलवा दीजिए। बिहार ही जाना है।" फैन की इस अजीब मांग पर सोनू ने लिखा- "थोड़े दिन दूर रह के देख ले भाई... सच्चे प्यार की परीक्षा भी हो जाएगी।"
थोड़े दिन दूर रह के देख ले भाई .. सच्चे प्यार की परीक्षा भी हो जाएगी । 😂 https://t.co/mD7JEMgD3q
बता दें सोनू अब तक हजारों की तादात में लोगों को उनके घर भेज चुके हैं। सोनू सूद का कहना है कि जब तक हर एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता वह अपनी मुहिम को जारी रखेंगे। वह कहते हैं कि अंतिम मजदूर के उसके घर पहुंचने तक वह चैन से नहीं बैठ सकते।
सोनू सूद को लेकर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस का तंज- 'यूपी में होते अभिनेता तो जेल में डाल देती योगी सरकार'
सोनू सूद के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग उन्हें सुपरहीरो तक कह रहे हैं। उनकी मदद के जरिए घर पहुंचे लोगों ने उन्हें रियल हीरो बताया है। सोनू लगभग हर एक शख्स का जवाब दे रहे हैं और उन्हें इस बात की तसल्ली भी दे रहे हैं कि वे जल्द से जल्द उनकी मदद करेंगे।