{"_id":"5fbe699e8ebc3e9baa35cc52","slug":"estranged-wife-of-imran-khan-avantika-malik-has-shared-new-post-on-healing-without-giving-in-to-smoking-drinking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चर्चा में इमरान खान से अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका की इंस्टाग्राम स्टोरी, लिखा- 'स्मोकिंग-ड्रिंकिंग में डूबने के बजाए..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में इमरान खान से अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका की इंस्टाग्राम स्टोरी, लिखा- 'स्मोकिंग-ड्रिंकिंग में डूबने के बजाए..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 25 Nov 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान, अवंतिका मलिक
- फोटो : social media
Link Copied
आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ जहां वो एक्टिंग छोड़ने के चलते सुर्खियों में हैं तो वहीं दूसरी ओर वो निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में रहते हैं। इस बीच अब उनकी पत्नी अवंतिका मलिक का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है।
2 of 5
इमरान खान, अवंतिका मलिक
- फोटो : twitter
ये बात तो सभी जानते हैं कि इमरान खान की शादीशुदा जिंदगी बुरे दौर से गुजर रही है। वहीं उनकी पत्नी अवंतिका तकरीबन डेढ़ साल से उनसे अलग रह रही हैं। इस बीच अवंतिका का एक सोशल मीडिया पोस्ट, उनकी इमरान खान से दूरी का दर्द साफ जाहिर कर रहा है।
3 of 5
इमरान खान, अवंतिका मलिक
- फोटो : twitter
हाल ही में अवंतिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मैं हील कर रही हूं। स्मोकिंग-ड्रिंकिंग में डूबने के बजाए, खाने-सोने और परेशान होने के बजाए और परिस्थिति से भागने के बजाए उसका सामना कीजिए। हीलिंग फीलिंग से ही संभव है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इमरान खान, अवंतिका मलिक
- फोटो : twitter
बता दें कि इससे पहले अवंतिका ने शादी और तलाक से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। अवंतिका ने लिखा था, 'शादी कठिन है, तलाक कठिन है, आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। मोटापा कठिन है। फिट बने रहना भी कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। कर्ज से लदे रहना कठिन है।'
विज्ञापन
5 of 5
इमरान खान, अवंतिका मलिक
- फोटो : social media
अवंतिका के पोस्ट में आगे लिखा था, 'कर्ज से लदे रहना कठिन है। फाइनेंशियली मजबूत रहना कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। कम्युनिकेशन रखना कठिन है। कम्युनिकेशन ना रखना कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। जिंदगी कभी आसान नहीं है। यह हमेशा कठिन है। लेकिन हमें अपना कठिन रास्ता चुनना है। समझदारी से चुनाव करें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।