फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emraan Hashmi Birthday: इमरान हाशमी ने फिल्म 'सेल्फी' के सेट पर मनाया अपना जन्मदिन, अक्षय कुमार भी हुए जश्न में शामिल

Thu, 24 Mar 2022 02:32 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi celebrates his birthday on the sets of film Selfiee with Akshay Kumar and all selfiee team
इमरान हाशमी ने फिल्म सेल्फी के सेट पर केक काटकर सेलिब्रेट किया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने साल 2003 में बॉलीवुड में फिल्म फुटपाथ से डेब्यू किया था। अपने अभिनय के करियर में अब तक मर्डर, जन्नत, कलयुग, वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई, गैंगस्टर, बादशाहो जैसी कई फिल्मों में काम किया है और अब वह जल्द ही एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सेल्फी' में दिखाई देने वाले हैं और इस समय वह इसकी शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में फिल्म सेल्फी के सेट पर इमरान हाशमी ने का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया है। इस दौरान फिल्म की पूरी यूनिट के साथ अभिनेता अक्षय कुमार भी जश्न में शामिल हुए।


 

Emraan Hashmi celebrates his birthday on the sets of film Selfiee with Akshay Kumar and all selfiee team
इमरान हाशमी ने फिल्म सेल्फी के सेट पर केक काटकर सेलिब्रेट किया जन्मदिन - फोटो : social media

'सेल्फी' के सेट पर काटा केक-
फिल्म 'सेल्फी' के सेट पर अक्षय कुमार समेत क्रू मेंबर्स और पूरी टीम ने इमरान हाशमी का जन्मदिन जोरो-शोरो के साथ मनाया। इस दौरान अभिनेता इमरान हाशमी ने केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। फिल्म की पूरी यूनिट ने 'तुम जियो हजारों साल' गाना गाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अभिनेता काफी खुश दिखाई दिए। इस सेलिब्रेशन का वीडियो इमरान हाशमी ने अपनी इंस्टा स्टोरी से भी शेयर किया है।

Emraan Hashmi celebrates his birthday on the sets of film Selfiee with Akshay Kumar and all selfiee team
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सेल्फी' - फोटो : इंस्टाग्राम

'सेल्फी' में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी आएंगी नजर
अगर बात करें फिल्म सेल्फी की तो इसमें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के अलावा एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और डायना पेंटी दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें सभी कलाकारों के हाथ में एक-एक फाइल थी, जिस पर सेल्फी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi celebrates his birthday on the sets of film Selfiee with Akshay Kumar and all selfiee team
अक्षय और इमरान - फोटो : twitter

धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही है फिल्म सेल्फी-
अक्षय और इमरान की फिल्म सेल्फी की शूटिंग इस समय  जारी है और इसका कुछ हिस्सा मध्य प्रदेश के साथ भोपाल में शूट किया जा रहा है। फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। 'सेल्फी' मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की रीमेक है। फिलहाल इस समय बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। हालांकि अब देखना ये होगा कि ये फिल्म कुछ कमाल दिखा पाती है या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed