सोशल मीडिया की दुनिया कब किसे मशहूर कर दे, कहना मुश्किल है। सोशल की दुनिया घर बैठे व्यक्ति को भी रातोंरात स्टार बना सकती है। बात हो फिल्मी सितारों की तो इनके फैन्स तो ना जाने कितने ही इनके नए अकाउंट्स बना देते हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं जिन्होंने इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रखा है। हालांकि ये कोई सुपरस्टार नहीं है, लेकिन फिर भी लोग इन्हें इन दिनों सर्च करना काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
अन्वेषी जैन
- फोटो : Instagram
ये अभिनेत्री हैं अन्वेषी जैन। अन्वेषी साल 2019 की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें इंटरनेट पर काफी ज्यादा सर्च किया गया है। अन्वेषी ने फिल्मी दुनिया में कोई खासा नाम नहीं कमाया, लेकिन फिर भी इनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े फिल्मी सितारे से कम नहीं है। अन्वेषी इन दिनों गूगल पर काफी ज्यादा सर्च की जा रही हैं। अन्वेषी अपने ऑनलाइन टीवी सीरियल 'गंदी बात 2' और 'बॉस- बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' के लिए जानी जाती है।
3 of 5
अन्वेषी जैन
- फोटो : Instagram
अन्वेषी मूलतः मध्यप्रदेश के खजुराहो की रहने वाली हैं। उन्होंने राजधानी भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अन्वेषी को एक्टिंग में करियर आजमाने से पहले अपना घर चलाने के लिए जो काम मिल जाता था उसे खुशी-खुशी कर लेती थीं। अन्वेषी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी गायक भी हैं। इसके अलावा वो मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी काम करती है।
4 of 5
अन्वेषी जैन
- फोटो : Social Media
अन्वेषी बेहद खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे हर जगह होते हैं। अन्वेषी एक सीधी सिंपल जिंदगी जीते जीते अचानक ही लाइन लाइट में आ गईं। सिर्फ एक ऑडीशन ने अन्वेषी की जिंदगी बदल दी। उन्होंने साल 2018 में ऑनलाइन सीरीज 'गंदी बात-2' से डेब्यू किया था, जिसके बाद वो लाइम लाइट में आ गई थीं। वहीं साल 2019 में उन्हें एक और वेब सीरीज 'बॉसः बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' में भी नजर आई थीं।
5 of 5
anveshi jain
- फोटो : social media
बता दें कि अन्वेषी के इंस्टाग्राम पर भी 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। और इनकी तादाद बढ़ती ही जा रही है। इसके अलावा अन्वेषी के अपकमिंग प्रोज्केट्स की बात करें तो वो जल्द ही एक गुजराती फिल्म में नजर आने वाली हैं। साथ ही बॉलीवुड में भी अन्वेषी फिल्म 'घोस्ताना' में नजर आने वाली हैं।