बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल्स में से एक टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सामने आई मीडियो रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि टाइगर और दिशा ने इस साल की शुरुआत में ही अपने छह साल लंबे रिश्ते को खत्म कर दिया था। ऐसे में अपने ब्रेकअप की खबरों के बीच अब टाइगर श्रॉफ ने दिशा और उनकी हालिया रिलीज्ड फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की तारीफ की है।
2 of 4
टाइगर एंड दिशा फैन क्लब
- फोटो : Instagram
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर हुए दिशा और उनकी फिल्म की तारीफ की। इतना ही नहीं अपने इस पोस्ट में एक्टर के फिल्म की स्टार कास्ट की भी सराहना की। स्टोरी में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, "कितनी मनोरंजक फिल्म और पूरी कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस, बधाई हो दोस्तों!" इसके अलावा उन्होंने फायर और दिल वाले इमोटिकॉन के साथ नोट को समाप्त किया। साथ ही दिशा, अर्जुन, जॉन, तारा और मोहित सूरी को अपने इस पोस्ट में टैग भी किया।

3 of 4
दिशा एंड टाइगर फैन क्लब
- फोटो : Instagram
वहीं, अभिनेत्री दिशा पाटनी ने टाइगर की इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि भले ही दोनों ने अपने रिश्ते का अंत कर लिया है, लेकिन वह आज भी अच्छे दोस्त हैं। बीते दिनों दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की खबरों पर अभिनेता के पिता जैकी श्रॉफ ने एक वेबसाइट से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि दिशा- टाइगर दोनों दोस्त हैं और उन्होंने उन्हें एक साथ घूमते देखा है। अभिनेता ने भी कहा था कि वह अपने बेटे की जिंदगी पर नजर नहीं रखते। उन्होंने यह भी बताया था, "वे दोनों हमेशा दोस्त रहे हैं और अब भी दोस्त हैं।

4 of 4
disha patani, tiger shroff
- फोटो : social media
वहीं, हाल ही में एक अन्य रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि टाइगर और दिशा का ब्रेकअप शादी को लेकर हुआ है। दरअसल एक्ट्रेस अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहती थीं, लेकिन अभिनेता इसके लिए तैयार नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल के एक दोस्त ने बताया कि, "दिशा शादी चाहती थी लेकिन टाइगर अभी के लिए वैवाहिक संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं थे।" वहीं, इस पूरे मामले पर अभी तक दिशा और टाइगर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।