फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब नशे में धुत संजय दत्त घुस गए थे श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में, चुकाई थी इतनी बड़ी कीमत

Sat, 29 Jul 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Sat, 29 Jul 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Drunk Sanjay Dutt entered Sridevi's room, sanjay dutt sridevi controversy
संजय दत्त और श्रीदेवी
80 के दशक में श्रीदेवी का चार्म खूब जोरों पर था जबकि संजय दत्त ने उस वक्त अपने करियर की शुरुआत ही की थी। दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई कनेक्शन नहीं था बावजूद इसके श्रीदेवी और संजय दत्त ने आज तक कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। क्या आप जानते हैं क्यों ?
Drunk Sanjay Dutt entered Sridevi's room, sanjay dutt sridevi controversy
संजय दत्त श्रीदेवी
दरअसल इसके पीछे बड़ी वजह है 1983 में हुआ वो वाकया जिसने श्रीदेवी को हिलाकर रख दिया था और उसके बाद उन्होंने कभी संजय दत्त के साथ काम ना करने की कसम खाई। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक फिल्म से संजय को निकलवाने तक का फैसला कर लिया था।
Drunk Sanjay Dutt entered Sridevi's room, sanjay dutt sridevi controversy
संजय दत्त श्रीदेवी
ये बात तब की है जब श्रीदेवी फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रहीं थीं। संजय दत्त श्रीदेवी के बड़े फैन थे। जैसे ही उन्हें उनके दोस्त ने खबर दी कि श्रीदेवी जितेंद्र के साथ 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही हैं, वो बिना देर किए ही श्रीदेवी को देखने सेट पर ही पहुंच गए। उन दिनों संजय दत्त का वक्त अच्छा नहीं चल रहा था। उन्होंने खूब शराब पी रखी थी और ड्रग्स भी ले रखे थे और उसी हालत में उन्होंने फिल्म के सेट पर जाकर श्रीदेवी से मिलने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Drunk Sanjay Dutt entered Sridevi's room, sanjay dutt sridevi controversy
संजय दत्त श्रीदेवी
सेट पर जब श्रीदेवी नहीं दिखीं तो संजय दत्त ने वो कदम उठाया जिसकी वजह से श्रीदेवी का पारा भी हाई हो गया था। नशे में धुत संजय दत्त पर श्रीदेवी से मिलने का भूत इस कदर सवार था कि वो दनदनाते हुए श्रीदेवी के कमरे में ही घुस गए। श्रीदेवी को अंदाजा भी नहीं था कि ऐसे कोई धम्म से उनके कमरे में घुस जाएगा और वो भी ऐसी हालत में.....
विज्ञापन
Drunk Sanjay Dutt entered Sridevi's room, sanjay dutt sridevi controversy
संजय दत्त श्रीदेवी
संजय दत्त ने इसका जिक्र फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में भी किया था। संजय दत्त के मुताबिक, उन्होंने कमरे में घुसकर श्रीदेवी को क्या बोला और उनके साथ कैसे बिहेव किया वो उन्हें याद तो नहीं लेकिन उनके बर्ताव से श्रीदेवी बुरी तरह डर गईं थीं और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed