फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithviraj: संयोग से मिली डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी को संयोगिता, पृथ्वीराज के लिए अक्षय कुमार ही पहली और आखिरी पसंद

Tue, 10 May 2022 10:16 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 10 May 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
Dr. Chandra Prakash Dwivedi said Akshay Kumar was the first and last choice for Prithviraj, Incidentally got Manushi Chhillar as Sanyogita
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेखक, निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म 'पृथ्वी राज चौहान' के ट्रेलर को दर्शकों से खूब प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों के फिल्म के ट्रेलर को लेकर अलग अलग मत हैं। किसी को फिल्म का भव्य और विशाल कैनवस पसंद आ रहा है। कोई अक्षय कुमार में पृथ्वीराज की शख्सियत तलाश रहा है, तो कोई देख रहा है कि क्या मानुषी छिल्लर वाकई संयोगिता जैसी गरिमामयी दिख भी रही हैं या नहीं। चंद्र प्रकाश द्विदी ने फिलम् का ट्रेलर महान सम्राट 'पृथ्वीराज चौहान' को समर्पित किया। वह कहते हैं, ‘पृथ्वीराज चौहान पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें भारत के श्रेष्ठ निर्माता आदित्य चोपड़ा, श्रेष्ठ अभिनेता अक्षय कुमार और विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के साथ तमाम ऐसे सहयोगी मिले जिनकी वजह से ये फिल्म यहां तक पहुंची है। एक योद्धा तभी बड़ा योद्धा बनता है,जब उसके टीम में भी सब योद्धा हों।’

Dr. Chandra Prakash Dwivedi said Akshay Kumar was the first and last choice for Prithviraj, Incidentally got Manushi Chhillar as Sanyogita
चंद्रप्रकाश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चंद्र प्रकाश द्विवेदी कहते हैं, ‘पृथ्वीराज चौहान की कहानी उन्होंने 2004 में लिखी थी। 14 वर्ष तक आदित्य चोपड़ा, अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर से मिलने की प्रतीक्षा में था। जब तीनों मिल गए तो पृथ्वीराज चौहान पर काम शुरू हो गया। मैं आदित्य चोपड़ा से मिलना चाह रहा था लेकिन संयोग नहीं बन रहा था। एक बार उन्होंने बुलाया और कहा कि एक सब्जेक्ट लिखना है। उन्होंने कुछ डिटेल्स दिए और मैं वो लेकर घर आ गया। चार दिन के बाद उनके ऑफिस से भरत रवैल का फोन आया कि आदित्य मिलना चाहते हैं।’

Dr. Chandra Prakash Dwivedi said Akshay Kumar was the first and last choice for Prithviraj, Incidentally got Manushi Chhillar as Sanyogita
पृथ्वीराज ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द्विवेदी कहते हैं, ‘जब मैं आदित्य चोपड़ा से मिला तो उन्होंने पूछा कि आप फिल्म क्यों नही डायरेक्ट करना चाहते हैं? मैंने कहा, बिल्कुल करना चाहता हूं। फिर आदित्य बोले, जब हम पिछली बार मिले तब आपने इसका जिक्र क्यों नही किया। मैंने कहा,तब किसी और काम से हम मिले थे, उस समय दूसरे मुद्दे पर बात करके जिस काम के लिए मिले थे उस काम से भटकना नहीं चाह रहे थे। उन्होंने सब्जेक्ट के बारे में पूछा तो मैंने पृथ्वीराज चौहान के बारे में बताया। आदित्य चोपड़ा ने पूछा, अब तक इस पर फिल्म क्यों नही बनाई। मैंने कहा, हमारी फिल्म का बजट इतना ज्यादा होता है कि कोई निर्माता तैयार नहीं होता। उन्होंने बजट के बारे में पूछा तो मैंने कहा, हमारी फिल्म सौ करोड़ से शुरू होती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. Chandra Prakash Dwivedi said Akshay Kumar was the first and last choice for Prithviraj, Incidentally got Manushi Chhillar as Sanyogita
पृथ्वीराज के सेट पर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पृथ्वीराज चौहान की भूमिका के लिए पहली और आखरी पसंद अक्षय कुमार ही थे। चंद्र प्रकाश द्विवेदी कहते हैं, ‘आदित्य चोपड़ा ने पूछा कि पृथ्वीराज चौहान की भूमिका के लिए किसे सोच रहे है? तो मैंने अक्षय कुमार के बारे में बताया। आदित्य चोपड़ा ने ऑप्शन के बारे में पूछा तो मैंने कहा, अक्षय कुमार के अलावा इस रोल के लिए दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है।’

विज्ञापन
Dr. Chandra Prakash Dwivedi said Akshay Kumar was the first and last choice for Prithviraj, Incidentally got Manushi Chhillar as Sanyogita
पृथ्वीराज फिल्म की शुरुआत से पहले पूजा करती टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘पृथ्वीराज’ के निर्माता आदित्य चोपड़ा की अक्षय कुमार पर टिप्पणी भी द्विवेदी को अब तक याद है, वह बताते हैं, ‘अक्षय का जिक्र चलने पर आदित्य ने कहा कि अक्षय को लेने से पहले उनके गुण और अवगुण के बारे में जान लीजिए। पूछने पर उन्होंने बताया कि अक्षय का गुण ये है कि वह समय के मामले में बहुत ही अनुशासित है और अवगुण यह है कि बहुत ही भोला है, भोलेपन में आकर कोई भी फिल्म साइन कर लेता है। चलते चलते जब आदित्य चोपड़ा ने संयोगिता के किरदार के बारे में पूछा तो मैंने कहा संयोगिता बहुत ही सुंदर थी। उन दिनों उनकी सुंदरता की चर्चा चारों तरफ थी। इस लिए मैंने संयोगिता के लिए मानुषी छिल्लर को चुना है क्योंकि पूरा विश्व उन्हें सुंदर चुन चुका है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed