बॉलीवुड और टेलीविजन के कई अभिनेता विलेन के रूप में जाने जाते हैं। ये अभिनेता काफी फेमस भी हैं। लेकिन ऐसी ही कई अभिनेत्रियां भी हैं जो विलेन के रूप में मशहूर हैं। ऐसी ही एक फीमेल विलेन हैं डॉली बिंद्रा। डॉली का जन्म 20 जनवरी 1970 को हुआ था। इस साल डॉली अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। डॉली बिंद्रा फिल्म और टेलीविजन में तो विलेन का किरदार निभाती ही हैं। असल जीवन में भी डॉली कई विवादों से घिरी रही हैं। डॉली के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 5
डॉली बिंद्रा
- फोटो : Twitter
डॉली बिंद्रा का जन्म पंजाब में हुआ था। उन्होंने 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। डॉली ने कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में काम किया। डॉली हमेशा ही साइड किरदारों में रहीं लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी से एक नाम बना लिया। लेकिन अपनी फिल्मों और धारावाहिकों से इतर डॉली अपने विवादों के चलते भी काफी सुर्खियां में बटोरती हैं।
डॉली बिंद्रा के ऊपर हमेशा गालीगलौज का आरोप लगता रहता है। साल 2014 में डॉली बिंद्रा मुंबई के मलाड इलाके में रहती थीं। उस दौरान उनकी सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने उनके ऊपर गालीगलौज का आरोप लगाया था। इसके अलावा एक जिम कर्मचारी को धमकाने और उसके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा था।
इसके अलावा डॉली ब्रिंद्रा राधे मां को लेकर भी चर्चा में रहीं हैं। डॉली बिंद्रा राधे मां के साथ रहा करती थीं। उनके समागम में डॉली को अक्सर देखा जाता रहा था। लेकिन साल 2015 में डॉली ने खुद राधे मां के ऊपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। डॉली का कहना था कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था। उस वक्त डॉली बिंद्रा ने कहा था, 'ध्यान दें यह मेरा निजी अनुभव है। हर कोई उस महिला की विश्वसनीयता पर शक कर रहा है। जो कि #MeToo के जरिये अपना डरावना अनुभव लिख रही हैं।'
5 of 5
डॉली बिंद्रा
- फोटो : Twitter
डॉली बिंद्रा टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस- 4 का हिस्सा भी रही थीं। डॉली ने इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी। लेकिन डॉली ने यहां भी जमकर हंगामा मचाया था। शो के दौरान डॉली अपनी दमदार आवाज और अपशब्दों की वजह से काफी लाइम लाइट में रही थीं। डॉली बिंद्रा ने शो के दौरान घरवालों से खूब झगड़ा किया था। डॉली का सबसे बड़ा झगड़ा हुआ था भोजपुरी अभिनेता और पॉलीटिशियन मनोज तिवारी के साथ। इस दौरान दोनों के बीच काफी गहमा- गहमी देखी गई थी।
पढ़ें: सुबह उठकर सबसे पहले ये काम करती हैं दीपिका पादुकोण, फैन के सवाल पर दिया मजेदार जवाब