तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' सिनेमाघरों में 19 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। अनुराग कश्यप के निर्देशक में बनी इस फिल्म से बेशक मेकर्स और खुद तापसी पन्नू को काफी सारी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म ने ओपनिंग ही महज 72 लाख रुपये की कमाई के साथ थी और वीकएंड पर भी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, अब इस फिल्म के चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
2 of 4
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' की कमाई चौथे दिन और ज्यादा लुढ़क गई है। यह फिल्म सोमवार को महज 1 करोड़ का कलेक्शन करने में भी कामयाब नहीं रही है। फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को महज 35 लाख रुपये की कमाई की, जो काफी ज्यादा खराब है। इसके साथ ही अब 'दोबारा' का टोटल कलेक्शन 3.37 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।
3 of 4
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीकएंड का भी नहीं मिला था फायदा
'दोबारा' की इस कमाई ने मेकर्स को करारा झटका दिया है। अनुराग कश्यप की फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं। थियेटर खाली थे। हालात ऐसे थे कि कई जगहों पर शोज तक कैंसिल करने पड़े। यह फिल्म वीकएंड का भी कुछ खास फायदा उठा नहीं पाई। इस फिल्म ने कुछ लाख रुपये में ओपनिंग करने के बाद दूसरे दिन महज 1.02 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 1.24 रुपये की कमाई की थी।
4 of 4
दोबारा
- फोटो : social media
तापसी पन्नू की 'दोबारा' को दर्शकों के ठीक-ठाक रिव्यू मिले थे। माना जा रहा था कि फिल्म ठीक ठाक प्रदर्शन भी करेगी। लेकिन रिलीज से पहले ही तापसी पन्नू ने बायकॉट पर ऐसा बयान दिया था, जो शायद अब अभिनेत्री को ही भारी पड़ रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' के तगड़े बायकॉट पर तापसी ने लोगों से उनकी फिल्मों को भी बायकॉट करने की मांग की थी। हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि तापसी की 'दोबारा' का हाल बिना बायकॉट ही 'लाल सिंह चड्ढा' से भी ज्यादा खराब हो गया है। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।