दिशा पाटनी ने लंबे वक्त के बाद इंस्टाग्राम (Disha Patani Instagram) पर अपनी बिकनी फोटो शेयर की है। वैसे तो अभिनेत्री जब तब अपनी नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन उनकी बिकिनी तस्वीर ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। यह मालदीव्स की तस्वीर है। जिसमें दिशा के किलर लुक पर फैंस फिदा हुए जा रहे हैं।
Disha Patani: कर्वी बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखीं दिशा पाटनी, बिकिनी में बैठकर दिया ऐसा पोज
बिकिनी में दिखीं दिशा
अभिनेत्री ने अपनी एक नई फोटो साझा की है, जिसमें वह एक बीज रंग की बिकिनी पहनी हुई है। इसमें वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं। उनकी टोन्ड बॉडी एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही है। दिशा पाटनी अपने सिजलिंग बिकिनी लुक्स से इंटरनेट का टेम्प्रेचर अक्सर ही हाई रखती हैं।
कर्वी फिगर देख फैंस हो रहे फिदा
इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया। लेकिन टाइगर श्रॉफ को ये तस्वीर बेहद पसंद आई है। अभिनेत्री के फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"यू आर हॉट।" तो दूसरे ने उन्हें "गॉर्जियस" बताया। एक अन्य यूजर ने उन्हें 'सेक्सी' का खिताब दे दिया। खुले बालों में दिशा का ये कातिलाना अंदाज फैंस को खूब भा रहा है।
अर्जुन और जॉन के साथ स्क्रीन शेयर करती आएंगी नजर
दिशा पाटनी को आखिरी बार प्रभु देवा की फिल्म 'राधे' में सलमान खान के अपोजिट देखा गया था। अगली बार दिशा स्क्रीन्स पर ' एक विलेन 2' में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। दिशा के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं।