फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के साथ काम करने को लेकर कुछ ऐसा बोलीं टाइगर की गर्लफ्रेंड, सुनकर 'सुल्तान' को होगी खुशी

Fri, 18 May 2018 09:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Disha Patani feels like a dream come true to work with salman khan in Bharat
bharat

सलमान खान मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। 'भारत' में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा के अलावा दिशा पाटनी को भी कास्ट किया गया है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इसका ऐलान सोशल मीडिया में किया है। 

Disha Patani feels like a dream come true to work with salman khan in Bharat
Salman Khan and Disha Patani

दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक टाइगर श्रॉफ के साथ आई फिल्म 'बागी-2' में सब देख ही चुके हैं। अब बारी है सलमान खान के साथ काम करने की। फिल्म में दिशा का किरदार 60 के दशक के सर्कस कलाकार के तौर पर दिखायी देगा। वहीं दूसरी तरफ दिशा, सलमान खान के साथ काम करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।

Disha Patani feels like a dream come true to work with salman khan in Bharat
disha patani
फिल्म में सलमान के साथ काम करने को लेकर दिशा पाटनी ने बताया सलमान के साथ काम करना, सपना पूरा होने जैसा है। दिशा ने अली अब्बास जफर और अतुल अग्निहोत्री की भी तारीफ की। दिशा भारत की कास्ट टीम को ज्वाइन करने में एक मिनट का समय भी गंवाना नहीं चाहती। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani feels like a dream come true to work with salman khan in Bharat
Salman Khan
‘भारत’ सलमान खान की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट करीब 180 करोड़ रुपए रखा गया है। फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है।
 
विज्ञापन
Disha Patani feels like a dream come true to work with salman khan in Bharat
salman khan
इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान की दूसरी फिल्मों की ही तरह ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म में सलमान का लुक ‘मैने प्यार किया’ के प्रेम जैसा दिखाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed