साउथ स्टार राम चरण इस समय निर्देशक राजामौली के साथ अपनी बहुप्रतिक्षीत फिल्म आरआरआर को लेकर सुर्खियों में हैं। 'आरआरआर' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इसे 25 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस धमाकेदार फिल्म के बाद रामचरण अपनी अगली फिल्म के लिए भी तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर रामचरण निर्देशक शंकर के साथ नई फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम #RC15 है। इस फिल्म को साउथ के जाने-माने निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबरों के मुताबिक रामचरण की फिल्म #RC15 की शूटिंग पूरी होने से पहले ही इसकी करोड़ों रुपये में डील हो चुकी है।
#RC15: शूटिंग पूरी होने से पहले ही करोड़ों में बिकी रामचरण की फिल्म, जी स्टूडियोज ने खरीदे थिएट्रिकल राइट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन