बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बायोग्राफी क्या लिखी वो लगातार विवादों में बने हुए हैं लेकिन इन सबके बीच नवाज के दोस्त और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने उनका साथ दिया है। अनुराग कश्यप हमेशा खुलकर अपने विचार रखते हैं, इस बार उन्होंने नवाजुद्दीन कंट्रोवर्सी पर बोला है।
पढ़ें: शाहरुख-सलमान नहीं आमिर बने नंबर 1, रिलीज के एक साल बाद भी रिकॉर्ड तोड़ रही 'दंगल'
2 of 5
Anurag Kashyap
- फोटो : Anurag Kashyap
मीडिया से बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि 'नवाजुद्दीन असल जिंदगी में बहुत सीधे हैं। वो जो भी बात करते हैं दिल से करते हैं। कुछ लोगों को ये बात पसंद आती है कुछ को नहीं। जिन लोगों को नवाजुद्दीन की बायोग्राफी से प्रॉब्लम है उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि नवाज को लोगों ने गलत समझा है।'
जाहिर है अनुराग कश्यप की बात सुनकर ऐसा लगता है उन्होंने जो भी कहा एक सच्चे दोस्त की तरह कहा है। बता दें कि अनुराग की आने वाली फिल्म 'मुक्काबाज' है, जिसके प्रमोशन में फिलहाल वो व्यस्त है। ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। 'मुक्काबाज' में नवाजुद्दीन का एक आइटम सॉन्ग है। फिल्म में मुख्य किरदार विनीत कुमार सिंह और जोया हुसैन का है।
इससे पहले नवाजुद्दीन ने अपनी बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' में कई महिलाओं के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने इस किताब में अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता राजवर और अभिनेत्री निहारिका सिंह के साथ रहे उनके निजी संबधों के बारे में भी खुलकर बात की है। जिसके बाद बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल, नवाज की एक्स गर्लफ्रेंड सुनीता की अब शादी हो चुकी है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने नवाज के साथ अपनी दोस्ती इसलिए खत्म कर दी थी क्योंकि वो उनकी पर्सनल बातें अपने दोस्तों के साथ शेयर करते थे। जिसके बाद उन्होंने नवाज से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। सुनीता का कहना है कि नवाज ने ऐसा सिर्फ घटिया पब्लिसिटी पाने के लिए किया। जिसके बाद अब नवाज के वकील ने भी सुनीता को जवाब देते हुए उन्हें एक लीगल नोटिस भेजा है।