दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो 11 अक्तूबर 1966 को शादी के बंधन में बंधे थे। बढ़ती उम्र के चलते दिलीप कुमार शारीरिक रूप से बहुत एक्टिव नहीं हैं, ऐसे में सायरा बानो उनके साथ साये की तरह रहती हैं और हर पल उनका ख्याल रखती हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी की सालगिरह के मौके पर चलिए पुरानी यादें ताजा करते हैं और आपको उनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : फाइल फोटो
दिलीप कुमार और सायरा बानो के बीच 22 साल उम्र का फासला है। उस दौर में महिला प्रशंसक दिलीप कुमार पर जान छिड़कती थीं। इन्हीं में से सायरा बानो भी एक थीं। हालांकि दिलीप कुमार को दोनों के बीच उम्र के फासले का ख्याल था और इसका जिक्र भी उन्होंने सायरा से किया था।
3 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : instagram/filmygyan
शादी के वक्त सायरा बानो 22 साल की थीं जबकि दिलीप कुमार 44 साल के थे। दिलीप कुमार ने एक दफा सायरा से कहा था कि 'तुम मेरे सफेद होते बालों को तो देखो।' इस पर सायरा ने ऐसा जवाब दिया कि दिलीप कुमार के पास कोई जवाब नहीं था और आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
4 of 5
दिलीप कुमार की बहनों के साथ सायरा बानो
- फोटो : instagram/filmygyan
इस शादी में एक बार कड़वाहट भी आई। 1980 में दिलीप कुमार ने दूसरी शादी की। यही वो वक्त था जब ये चर्चा भी होने लगी कि सायरा दोबारा मां नहीं बन सकती। कहा जाता है कि बच्चे के लिए दिलीप कुमार ने अस्मां से दूसरी शादी की थी। उस वक्त सायरा बानो बुरी तरह टूट गई थीं, हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई और 1983 में दोनों के बीच तलाक हो गया।
5 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : instagram/dilipkumar_FC
दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में बताया है कि सायरा एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन जन्म से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना से दोनों ही बुरी तरह टूट गए थे। इसके बाद सायरा कभी मां नहीं बन सकीं। फिर भी दोनों हमेशा साथ खड़े रहे। आज भी सायरा, दिलीप का हर पल ख्याल रखती हैं। दोनों का नाम आज भी बॉलीवुड के चुनिंदा बेहतरीन कपल्स की लिस्ट में शुमार रहता है।