पहले टीवी और फिर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाले रोनित रॉय 11 अक्तूबर को जन्मदिन मनाते हैं। रोनित रॉय अलग तरह के किरदार निभाने के लिए फेमस हैं। रोनित के भाई रोहित रॉय भी टीवी एक्टर हैं। रोनित हिंदू बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अहमदाबाद में पले-बढ़े रोनित ने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। कोर्स करने के बाद वो मुंबई आ गए और सुभाष घई के घर पर रहने लगे।
2 of 5
रोनित रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
रोनित का मन था कि वो एक्टिंग करें लेकिन उनके लिए रोल पाना आसान नहीं था। सुभाष घई ने भी उन्हें समझाया कि फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना काफी मुश्किल है इसलिए उन्होंने मुंबई के 'सी रॉक होटल' में ट्रेनी की नौकरी कर ली। इस नौकरी के दौरान रोनित को काफी दिक्कतें हुईं। वो होटल में बर्तन धोने से लेकर टेबल साफ करने तक का काम किया करते थे।
3 of 5
रोनित रॉय
- फोटो : File Photo
काफी स्ट्रगल के बाद रोनित को 1992 में 'जान तेरे नाम' में लीड रोल ऑफर हुआ। फिल्म ठीक-ठाक चली लेकिन रोनित के करियर को वो उड़ान नहीं मिली जो वो चाहते थे। रोनित ने अपने टीवी करियर की शुरुआत सीरियल 'कमाल' से की थी। फिल्मों में रोल ना मिलने की वजह से रोनित ने टीवी में काम करना शुरू किया था।
4 of 5
रोनित रॉय
- फोटो : file photo
इसके साथ ही रोनित ने एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में काम किया था। बाद में एकता ने उन्हें 'क्योंकि...' में लीड रोल ऑफर किया था। एक्टिंग के साथ रोनित एक बिजनेसमैन भी हैं। उनकी Ace Security and Protection agency नाम से एक कंपनी भी है।
5 of 5
पत्नी नीलम के साथ रोनित रॉय
- फोटो : Social Media
रोनित टीवी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें अदालत शो की वजह से के डी पाठक के नाम से भी जाना जाता है। रोनित की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। रोनित ने पहली शादी साल 1991 में की थी। पहली शादी से रोनित की एक बेटी है। पहली पत्नी से तलाक के बाद रोनित ने एक्ट्रेस नीलम सिंह से साल 2003 में दूसरी शादी की। रोनित और नीलम के भी दो बच्चे हैं।