हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही पर 98 वर्षीय दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। दिलीप साहब के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनकी आखिरी सांस तक साथ रहीं। सायरा दिलीप कुमार का खास ख्याल रख रही थीं और फैंस से लगातार दुआ करने की अपील भी कर रही थीं।
दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी का जिक्र आज भी बॉलीवुड में किया जाता है। मधुबाला और दिलीप कुमार ने पहली बार 1951 में आई फिल्म तराना में काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान मधुबाला का दिल दिलीप पर आ गया था।
2 of 5
मधुबाला, दिलीप कुमार
- फोटो : Bollywood
कहा जाता है कि मधुबाला और दिलीप कुमार को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। यही नहीं, मधुबाला ने अपने एक मेकअप आर्टिस्ट के हाथों दिलीप को उर्दू में एक गुलाब के साथ खत भेजा। इस ख़त में लिखा था अगर आप मुझे चाहते हों तो ये गुलाब कबूल फरमाइए,वरना इसे वापस कर दीजिए। अब मधुबाला की खूबसूरती के आगे दिलीप साहब भी फिसल गए थे दोनों के इश्क की शुरुआत यहीं से हो गई थी।
3 of 5
दिलीप कुमार मधुबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था। ऑनस्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा। इसी बीच एक बार दिलीप कुमार ने अपनी बहन को मधुबाला के घर शादी का रिश्ता लेकर भेजा और कहा अगर उनके घरवाले तैयार होंगे तो वह सात दिनों में शादी कर लेंगे। लेकिन मधुबाला के पिता अताउल्ला खान ने इस रिश्ते से साफ मना कर दिया था पर दिलीप कुमार मधुबाला के आगे अपना पूरा दिल हार चुके थे।
4 of 5
मधुबाला और दिलीप कुमार
- फोटो : फाइल
एक फिल्म शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार ने मधुबाला से कहा की वो अब भी मधुबाला से शादी करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए उनकी शर्त है कि उनको अपने पिता से सारे रिश्ते तोड़ने होंगे। मधुबाला के लिए ये सब करना बेहद मुश्किल था। कुछ जवाब ना मिलने पर वक्त था जब दिलीप मधुबाला की आंखों के सामने से उठकर हमेशा के लिए चले गए थे।
5 of 5
मधुबाला और दिलीप कुमार
- फोटो : फाइल
इसके बाद दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद भी दोनों को कुछ फिल्मों में काम करना था। ऐसे में मुगले आजम इनमें से एक थी। इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भोपाल में होनी थी लेकिन मधुबाला के पिता दिलीप कुमार की वजह से और बेटी की खराब तबियत के कारण आउट डोर के लिए राजी नहीं हुए।