अभिनेत्री सायरा बानो ने सात जुलाई को दिलीप कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर इंस्टाग्राम डेब्यू किया था, तब से वह फैंस के साथ अपने करियर से जुड़ी पुरानी बातें साझा कर रही हैं। अब एक बार फिर सायरा ने अपनी यादों का पिटारा खोला है। अभिनेत्री ने दिलीप कुमार की 100वीं जयंती के अवसर पर एक बार फिर उनसे जुड़े कुछ खास यादों को एक पोस्ट के जरिए साझा किया। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या लिखा है।
Saira Banu: 'मैंने हमेशा एक समर्पित पत्नी बनने की कोशिश की...' साहेब की 100वीं सालगिरह पर सायरा बानो का पैगाम
Giorgia: अरबाज के साथ मेल नहीं खाती थी जॉर्जिया की पसंद, ब्रेकअप के बाद खुशी की तलाश में जुटीं अभिनेत्री
सायरा बानो ने लिखा, “एक बार फिर 11 दिसंबर आ गया है। यह वही तारीख है, जब आपके साथ खुले आसमान के नीचे बैठ हम एक खुशनुमा वक्त बिताते थे। सफेद बादलों की तरह हमारे कुछ सपने होते थे, जो खुशी और उत्साह के साथ आसमान में नाचते हुए प्रतीत होते थे। पूरा घर इतने फूलों से भर जाता था। ऐसा लगता था मानो हमने 'ईडन गार्डन' में कदम रख दिया हो।"
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'आपसे शादी करना बचपन के सपने को जीने जैसा महसूस होता है। आप सबसे अद्भुत पति साबित हुए, जिसे मैं कभी भी कुछ भी मांग सकती थी। मुझे याद है कि साहब अक्सर मुझे छोटे-छोटे नोट्स लिखते थे और मैं उनके प्यारे इशारों के जवाब नोट्स के माध्यम से देती थी। अब कल्पना करें कि आप गहरी नींद से जागते हैं और एक नोट पाते हैं जिसमें लिखा होता है, 'सायरा, मैं 45 मिनट में वापस आऊंगा, लव यूसुफ।'
Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, इंटरनेशनल म्यूजिशियन जेरेमी स्टैक बनाएंगे संगीत
इसके बाद उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन के बिना ऐसे समय में अपने जीवनसाथी से प्यार का इजहार करना बेहद खुशी की बात है। सायरा बानो ने कहा,“मैंने हमेशा उनके प्रति एक समर्पित पत्नी बनने की कोशिश की और मुझे उनके प्यारे स्वभाव में बहुत खुशी मिली, जिसने मेरे जीवन को हमेशा खुशियों से भर दिया। जन्मदिन मुबारक हो यूसुफ साहब।"